Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg के इस फैसले के बाद लोग सर्च कर रहे ये चीजें

5 mins read
946 views
January 16, 2025

मार्क जुकरबर्ग ने इस हफ्ते घोषणा की है कि Meta का फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम बंद कर दिया जाएगा। उनके इस फैसले से कई यूजर नाराज हैं।

Meta Fact Checking Program: मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी कंपनी Meta फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम को बंद कर रही है। जुकरबर्ग के इस फैसले क जमकर विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपेरेंसी के हिमायती लोग Meta के इस कदम की काफी आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स भी जुकरबर्ग के इस फैसले से खुश नहीं हैं। जुकरबर्ग के इस ऐलान के बाद लोग Facebook-Instagram से फोटो और अकाउंट आदि डिलीट करने के तरीके तलाश रहे हैं।

Meta क्यों बंद कर रहा है फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम

इस फैसले की घोषणा करते हुए जुकरबर्ग ने कहा था कि फैक्ट-चेकर्स राजनीतिक रूप से पक्षपाती हो गए हैं और उन्होंने भरोसा हासिल करने की बजाय खो दिया है। Meta फैक्ट-चेकिंग की जगह X जैसे कम्युनिटी नोट्स लाने की तैयारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत अमेरिका से होगी। जुकरबर्ग ने कहा कि यह कदम फ्री स्पीच को बहाल करने के लिए उठाया जा रहा है।

यूजर्स को सता रहा इसका डर

Meta के इस कदम के बाद यूजर्स के बीच इन प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने Meta प्लेटफॉर्म्स के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं, जबकि कुछ अपने Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म अकाउंट को डिलीट कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम बंद करने से Meta प्लेटफॉर्म पर गलत और भ्रामक जानकारियां बढ़ेंगी।

लोग सर्च कर रहे ये चीजें

Mark Zuckerberg बता दें कि जुकरबर्ग के इस ऐलान के बाद लोगों ने Google पर Facebook और इंस्टाग्राम डिलीट करने के तरीके सर्च करना शुरू कर दिया है। Google Trends पर ‘Facebook को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें’ सर्च टर्म का स्कोर करीब 100 तक पहुंच गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग Google पर Facebook से सभी फोटो डिलीट करने के तरीके, Facebook के विकल्प, Facebook छोड़ने, थ्रेड अकाउंट डिलीट करने और बिना लॉग इन किए Instagram अकाउंट डिलीट करने जैसे तरीके भी सर्च कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में इन सर्च में 5,000 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

Elon Musk का फैसला, X पर अब ऐसे अकाउंट की होगी लेबलिंग

Tim Cook networth
Next Story

2024 में बढ़ी Tim Cook की सैलरी, जानें कितना मिलता है पैसा

Latest from Latest news

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss