Instagram

WhatsApp, Facebook, Instagram के बंद होने पर Meta ने क्या बोला

4 mins read
1.7K views
December 12, 2024

WhatsApp, Facebook और Instagram के अचानक डाउन होने के बाद Meta ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। Meta ने एक्स पर कहा कि जल्द इसे सॉल्व किया जाएगा।

Meta Statement After Down Social Media: WhatsApp, Facebook और Instagram के डाउन होने से यूजरों को काफी परेशानी हुई थी। अब इस मामले में Meta का बयान आया है। Meta ने कहा है कि हम माफी चाहते हैं कि यूजर्स को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि बीती रात करीब 11 बजे से यूजर्स को इन ऐप्स पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी आ रही है। यह समस्या अचानक शुरू हुई, जिसने दुनियाभर के करोड़ों यूजरों को प्रभावित किया है। अभी भी WhatsApp ठीक से काम नहीं कर रहा है और लोगों को मैसेज भेजने में दिक्कत आ रही है।

Meta ने क्या कहा

Meta ने एक्स पर कहा है कि हमारे ऐप का इस्तेमाल करने में कई यूजर्स को समस्या आ रही है। हम समस्या को हल करने पर हम काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। आपको हुई परेशानी के लिए खेद है।

दूसरी देशों से भी आई शिकायत

बीती रात करीब 11 बजे तक Meta सर्वर डाउन होने के कारण WhatsApp, Instagram and Facebook ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। इस पर यूजर ने अपनी परेशानी एक्स  पर बतानी शुरू कर दी, वहीं दूसरे देशों से भी लोगों ने इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने की खबरें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों से भी आई हैं। यह दिक्कत डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर थी। रात 11:45 बजे के बाद तीनों प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे काम करने लगे।

WhatsApp के अलावा Instagram और Facebook का भी स्वामित्व Meta के पास ही है। यह तीनों ही काफी फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसपर यूजर्स अपना काफी समय बिताते हैं। ऐसे में इसके अचानक बंद होने से यूजर काफी परेशान हो गए थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Realme
Previous Story

15 हजार से भी कम कीमत पर लॉन्च होगा Realme का ये धांसू फोन

Gemini 2.0 Launched
Next Story

AI अब खुद लेगा सारे फैसले, इंसान का काम करेगा आसान

Latest from Latest news

Don't Miss