Meta

Facebook और Instagram पर जल्द दिखेगा यह बदलाव, जानें

5 mins read
2K views
January 8, 2025

Meta ने अपनी कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब कंपनी अपने फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को बंद करके उसकी जगह कम्युनिटी नोट्स लाने जा रही है।

Meta: Meta ने बड़ा खुलासा करते हुए अपनी कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने बताया कि वह अमेरिका में थर्ड-पार्टी फैक्ट चेकिंग को बंद कर रही है। Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हम फैक्ट-चेकर्स से पीछा छुड़ाने जा रहे हैं और उनकी जगह एक्स जैसे कम्युनिटी नोट्स लाने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत अमेरिका से होगी।

किसे कहते हैं कम्युनिटी नोट्स

Facebook अभी तक थर्ड-पार्टी प्रोग्राम के जरिए फैक्ट चेकिंग करता था। जुकरबर्ग के इस ऐलान के बाद यह प्रोग्राम बंद हो जाएगा और इसकी जगह कम्युनिटी नोट्स ले लेंगे। यह फीचर फिलहाल एक्स पर उपलब्ध है। इसमें यूजर खुद ही किसी गलत जानकारी की फैक्ट चेकिंग कर लेते हैं। इसके बाद अगर कोई गलत जानकारी वाली पोस्ट करता है तो उसके नीचे उसका खंडन और पूरा संदर्भ दिखाई देता है।

कंपनी क्यों बंद कर रही फैक्ट-चैक यूनिट

जुकरबर्ग ने कहा है कि फैक्ट-चेकर्स बहुत राजनीतिक रूप से पक्षपाती रहे हैं। खासकर, अमेरिका में और उन्होंने विश्वास हासिल करने के बजाय खो दिया है। अपनी घोषणा में जुकरबर्ग ने फैक्ट-चेकिंग कार्यक्रमों के बारे में कई शिकायतों के बारे में बात की, जिनके बारे में रिपब्लिकन और एक्स के मालिक एलन मस्क कई बार खुलकर बोल चुके हैं। वह उन्हें सेंसरशिप के रूप में देखते हैं।

कंटेट पॉलिसी को आसान बनाएगी Meta

जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि Facebook और Instagram अपनी सामग्री नीतियों को आसान बनाएंगे। इमिग्रेशन और जेंडर जैसे मुद्दों पर प्रतिबंध हटाएंगे।

ट्रंप के साथ सुलाह करने की कोशिश कर रहें जुकरबर्ग

Meta के इन फैसलों को ट्रंप के साथ सुलह की जुकरबर्ग की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, ट्रंप लंबे समय से Meta के मुखर आलोचक रहे हैं और उन्होंने कंपनी पर सपोर्टिंग पॉलिसी का समर्थन करने और रूढ़िवादियों के खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाया है। ऐसे में जुकरबर्ग ने हाल ही में ट्रंप के उद्घाटन फंड में दान दिया है। इसके अलावा, उन्होंने ट्रंप के सहयोगियों को भी कंपनी में जगह दी है

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BSNL
Previous Story

BSNL की चेतावनी, इस वेबसाइट के दावों पर न करें यकीन

Deepfake photo
Next Story

सरकार का ऐलान, अगर ऐसी फोटो शेयर की तो होगी 2 साल की जेल

Latest from Apps

Don't Miss