Donald Trump AI: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ी चिंता जताई है। उनका मानना है कि तेजी से बढ़ रही इस तकनीक को कंट्रोल में रखने के लिए एक ‘किल स्विच’ होना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे तुरंत रोका जा सके। उनका कहना है कि अगर AI बिना नियंत्रण के आगे बढ़ती रही, तो यह भविष्य में मानवता के लिए खतरा बन सकती है।
क्या AI इंसानों के लिए खतरा बन सकती है? ट्रंप के बयान और एक्सपर्ट्स की चेतावनी के बीच जानें इस तकनीक से जुड़े जोखिम और जरूरी सावधानियां।
AI पर ट्रंप की क्या सोच है?
एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि AI बैंकिंग जैसे सेक्टर को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बना सकती है। इससे काम तेज और आसान हो सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा कि इस टेक्नोलॉजी में जोखिम भी हैं इसलिए इसके लिए सख्त सरकारी नियम होने चाहिए और एक ऐसा सिस्टम होना चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर AI को बंद किया जा सके।
READ MORE: ‘हां… मुझे बहुत अच्छा लगा’, ट्रंप ने मस्क से क्यों कहा ऐसा?
Claude Mythos को लेकर क्यों बढ़ी चिंता?
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब Anthropic के नए AI मॉडल ‘Claude Mythos’ को लेकर एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है। जानकारों के मुताबिक, यह मॉडल इतना पावरफुल है कि यह जटिल साइबर अटैक को बढ़ावा दे सकता है। इससे खासकर बैंकिंग सेक्टर के लिए खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन चेतावनियों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया है, लेकिन यह जरूर कहा है कि अगर इस मॉडल को सभी के लिए उपलब्ध नहीं किया जाएगा।
सीमित टेस्टिंग और कड़ी निगरानी
Claude Mythos को अभी करीब 40 कंपनियों के साथ मिलकर टेस्ट किया जा रहा है। यह सॉफ्टवेयर में छिपे बग्स को खोज सकता है, जो इसे और भी ताकतवर बनाता है। इसी बीच OpenAI ने भी GPT-5.4-Cyber नाम का नया मॉडल पेश किया है। इसे साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, इस मॉडल का दुरुपयोग भी संभव है, इसलिए इसकी पहुँच को सीमित कर दिया गया है, और संभावित खरीदारों को पहले एक जाँच प्रक्रिया से गुज़रना होगा।
READ MORE: ‘क्रिप्टो’ के दम पर पाकिस्तान ने बनाई ट्रंप तक सीधी पहुंच!
AI को लेकर बढ़ती चेतावनी
AI के खतरे को लेकर सिर्फ ट्रंप ही नहीं, बल्कि ‘AI के गॉडफादर’ कहे जाने वाले योशुआ बेंगियो भी पहले चेतावनी दे चुके हैं। उनका कहना है कि AI धीरे-धीरे इंसानों के कंट्रोल से बाहर हो सकती है। आज AI विभिन्न क्षेत्रों में तेज़ी से सहायता प्रदान कर रहा है और काम को आसान बना रहा है, लेकिन इसके खतरों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
