Meta Vs Nvidia: टेक कंपनी Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अपनी तैयारी और तेज कर दी है। कंपनी ने Broadcom के साथ अपनी चिप बनाने की साझेदारी को 2029 तक बढ़ा दिया है। इसका मकसद है कि Meta अपने खुद के AI चिप्स तैयार करे और बाहर की कंपनियों पर निर्भरता कम करे।
Meta ने Broadcom के साथ मिलकर 2029 तक AI चिप्स बनाने की साझेदारी बढ़ाई जानें कैसे कंपनी खुद के चिप्स से AI में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही है।
AI के लिए Meta का बड़ा निवेश
Meta इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 135 बिलियन डॉलर तक खर्च करने की योजना बना रही है। कंपनी चाहती है कि वह आने वाले समय में अपने प्लेटफॉर्म के लिए खुद की मजबूत टेक्नोलॉजी तैयार करे, ताकि तेजी से बढ़ती AI जरूरतों को पूरा किया जा सके।
MTIA चिप्स से बदलेगा गेम
Meta अपने खास MTIA चिप्स पर काम कर रही है। शुरुआत में कंपनी 1 गीगावाट से ज्यादा चिप्स का इस्तेमाल करेगी और आगे इसे कई गीगावाट तक बढ़ाने की योजना है। ये चिप्स AI ट्रेनिंग और इंफेरेंस दोनों के लिए काम आएंगे। इससे Meta अपने ऐप्स में रिकमेंडेशन सिस्टम और जनरेटिव AI फीचर्स को बेहतर बना सकेगी। Meta के CEO मार्क जुकेरबर्ग ने कहा कि Broadcom के साथ मिलकर कंपनी चिप डिजाइन, पैकेजिंग और नेटवर्किंग पर काम कर रही है, ताकि भविष्य के AI सिस्टम को मजबूत बनाया जा सके।
READ MORE: Tether की BrainWhisperer टेक्नोलॉजी सुर्खियों में क्यों?, जानें खासियत
नई टेक्नोलॉजी से ज्यादा स्पीड
इन चिप्स में 2-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे चिप्स ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट होंगे। यानी कम ऊर्जा में ज्यादा काम हो सकेगा। इस साझेदारी में Broadcom सिर्फ चिप बनाने तक सीमित नहीं है। कंपनी Meta को डिजाइन, एडवांस पैकेजिंग और हाई-स्पीड नेटवर्किंग में भी मदद करेगी। Broadcom के CEO हॉक टैन ने कहा कि यह शुरुआत है और आने वाले समय में यह साझेदारी और भी मजबूत होगी।
NVIDIA पर निर्भरता कम करने की तैयारी
Meta अब NVIDIA जैसे GPU सप्लायर्स पर निर्भरता कम करना चाहती है। इसी तरह Google और Amazon भी अपने AI चिप्स बना रहे हैं। Meta अपने चिप्स का इस्तेमाल खुद करेगा, जिससे उसे लागत, स्पीड और कंट्रोल तीनों में फायदा मिलेगा।
READ MORE: BEL और RRP की साझेदारी, भारत की टेक्नोलॉजी ताकत बढ़ेगी
डेटा सेंटर का तेजी से विस्तार
Meta अपने डेटा सेंटर नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है। कंपनी की योजना 31 डेटा सेंटर संचालित करने की है, जिनमें से अधिकांश संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित होंगे। साथ ही Nvidia, AMD और ARM चिप डिजाइन के साथ भी कंपनी काम कर रही है। Broadcom के CEO अब Meta के बोर्ड से हटकर सलाहकार की भूमिका में आ जाएंगे। उन्होंने 2024 से कंपनी के चिप प्लान को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।
