Booking.com में खतरनाक डेटा लीक, यूजर्स में डर का माहौल

Booking.com में खतरनाक डेटा लीक, यूजर्स में डर का माहौल

4 mins read
159 views
April 14, 2026

Booking Data Breach: Booking.com से जुड़ा एक बड़ा साइबर सिक्योरिटी मामला सामने आया है, जिसने लाखों यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। कंपनी ने खुद माना है कि कुछ अनजान लोगों ने उनके सिस्टम में घुसकर यूजर्स की पर्सनल जानकारी तक पहुंच बनाई है।

Booking.com डेटा लीक मामले में यूजर्स की पर्सनल जानकारी खतरे में पड़ सकती है, जानिए क्या हुआ, कौन-सी जानकारी लीक हुई और आपको अभी क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

क्या-क्या जानकारी लीक हो सकती है?

कंपनी के अनुसार, इस डेटा लीक में यूजर्स के नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर और होटल बुकिंग से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है। यानी आपने बुकिंग के समय जो भी डिटेल्स दी थीं, वह प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं और यह घटना कब हुई।

READ MORE: BGMI यूजर्स सावधान! आपका डेटा हो रहा लीक

कंपनी ने क्या कदम उठाए?

जैसे ही सिस्टम में गड़बड़ी का पता चला, कंपनी ने तुरंत एक्शन लेते हुए संदिग्ध गतिविधि को रोका गया, यूजर्स को जानकारी दी गई और उनके रिजर्वेशन PIN को बदल दिया गया। कंपनी का कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है।

यूजर्स को क्यों रहना होगा सतर्क?

इस घटना के बाद कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें फर्जी मैसेज और ईमेल मिलने लगे हैं। कुछ मैसेज होटल स्टाफ बनकर भेजे जा रहे हैं, जिनमें नकली लिंक दिए होते हैं। इन लिंक पर क्लिक करने से आपकी बैंक या कार्ड डिटेल्स चोरी हो सकती हैं।

READ MORE: ऐसे करें WiFi पासवर्ड शेयर, कभी नहीं होगा डेटा लीक

आपको अभी क्या करना चाहिए?

सबसे पहले अपना अकाउंट पासवर्ड तुरंत बदलें और रिजर्वेशन PIN चेक करें। किसी भी अनजान लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, अपने बैंक अकाउंट और ट्रांजैक्शन पर नजर रखें, ताकि किसी भी गलत गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss