WiFi

ऐसे करें WiFi पासवर्ड शेयर, कभी नहीं होगा डेटा लीक

4 mins read
948 views
March 9, 2025

WiFi से कनेक्ट होने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। यहां आज हम आपको WiFi का पासवर्ड शेयर करने के आसान तरीके बताते हैं।

WiFi Password Share Tips: आज के समय में लोग अपने घर या ऑफिस में WiFi लगवाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे इंटरनेट तेज चलता है। ऐसे में WiFi से कनेक्ट होने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। बता दें कि आप WiFi का पासवर्ड लिखकर दीवार पर चिपका नहीं सकते क्योंकि ऐसा करने से आपको पासवर्ड सर्कुलेट हो सकता है। ऐसे में हम आपको WiFi का पासवर्ड शेयर करने के ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे आप पासवर्ड शेयर भी कर पाएंगे और वह सर्कुलेट भी नहीं होगा। बता दें कि WiFi पासवर्ड शेयर करने के दो तरीके हैं। ऐसे में आज हम आपको दोनों तरीके बताने जा रहे हैं।

WiFi शेयर करने का पहला तरीका जानें

  • Android फोन में Quick Settings में जाएं और WiFi आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फोन में कनेक्टेड WiFi का नाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके सामने gear icon पर क्लिक करें।
  • फोन में एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको शेयर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फोन आपसे verification के लिए कहेगा।
  • अपने PIN, password या fingerprint के जरिए verification कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको WiFi का पासवर्ड मिल जाएगा। आप इसे शेयर कर सकते हैं।

Wifi शेयर करने का दूसरा तरीका

दूसरे तरीके में आप QR कोड के जरिए WiFi पासवर्ड स्कैन कर सकते हैं। इससे आपको पासवर्ड मैन्युअली डालने से छुटकारा मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कैसे।

  • Android फोन में Quick Settings में जाकर WiFi पर क्लिक करें।
  • फोन में कनेक्टेड WiFi का नाम दिखेगा। उसके सामने gear icon पर क्लिक करें।
  • फोन में एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको शेयर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फोन आपसे verification के लिए कहेगा।
  • आप अपने PIN, password और fingerprint का यूज करके verificationकर करें
  • verification के बाद स्क्रीन पर QR code दिखेगा। यह आपके WiFi का पासवर्ड है।
  • जब आप किसी दूसरे स्मार्टफोन से इस QR code को स्कैन करेंगे, तो यह अपने आप WiFi से कनेक्ट हो जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BSNL recharge
Previous Story

BSNL का Holi धमाका, बढ़ाई इस प्लान की वैलिडिटी

Elon Musk News
Next Story

Elon Musk ने शेयर किया ऐसा Video, बार-बार देख रहे सब

Latest from Cybersecurity

Don't Miss