IPhone 18 Pro Leak: Apple की आने वाली iPhone सीरीज को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। इस बार सबसे ज्यादा ध्यान फोन के रंग यानी कलर पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में इस बार एक नया डीप रेड रंग देखने को मिल सकता है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और अलग लुक देगा।
iPhone 18 Pro में इस बार नया डीप रेड कलर देखने को मिल सकता है। जानें इसके डिजाइन, लीक और लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।
Apple ला सकता है डीप रेड फिनिश
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए डीप रेड कलर टेस्ट कर रहा है। इसके साथ पर्पल और ब्राउन जैसे रंगों की भी चर्चा है, लेकिन माना जा रहा है कि ये सभी एक ही रेड टोन के अलग-अलग शेड हो सकते हैं। Apple आमतौर पर अपने फोन में सॉफ्ट और हल्के रंग देता है, लेकिन इस बार डीप रेड एक बड़ा डिजाइन बदलाव माना जा रहा है।
READ MORE: Apple iPhone Fold का फर्स्ट लुक Leak, डिजाइन ने खींचा ध्यान
Android कंपनियों में भी दिखा ट्रेंड
Weibo के टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, कुछ Android ब्रांड्स भी डीप रेड कलर वाले प्रोटोटाइप पर काम कर रहे हैं। इससे लगता है कि यह रंग धीरे-धीरे ग्लोबल ट्रेंड बन रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनियां ट्रेंड डेटा और रिसर्च के आधार पर ऐसे कलर चुनती हैं, इसलिए कई ब्रांड एक जैसे रंग पर काम कर सकते हैं।
ब्लैक कलर इस बार नहीं मिल सकता
एक और लीक के मुताबिक, इस बार iPhone 18 Pro सीरीज में ब्लैक कलर ऑप्शन नहीं होगा। अगर यह सही साबित होता है, तो यह लगातार दूसरा साल होगा जब Apple अपने सबसे क्लासिक रंग को शामिल नहीं करेगा।
READ MORE: iPhone या Samsung कौन सा फोन लें? जानिए 4 बड़े कारण
लॉन्च और उम्मीदें
iPhone 18 Pro सीरीज के सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है। हालांकि अभी तक यह सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है।
