Aave के 25M डॉलर क्रिप्टो ग्रांट की पूरी कहानी जानें

Aave का मास्टरस्ट्रोक या जोखिम? 25M ग्रांट पर पूरी कहानी

8 mins read
155 views
April 13, 2026

Aave 25M Grant:  DeFi सेक्टर के दिग्गज प्रोटोकॉल Aave ने 25 मिलियन डॉलर के बड़े क्रिप्टो ग्रांट को मंजूरी दी है। जिसने DAO गवर्नेंस और फंडिंग मॉडल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस ग्रांट को स्टेबलकॉइन में नामित किया गया है। जिसमें से 5 मिलियन डॉलर की राशि 13 अप्रैल 2026 को तुरंत जारी कर दी गई। वहीं, शेष 20 मिलियन डॉलर को 6 और 12 महीनों के ट्रेंच में धीरे-धीरे जारी किया जाएगा। यह मॉडल फंड के नियंत्रित और पारदर्शी उपयोग में मददगार साबित होगा।

Aave के 25M डॉलर क्रिप्टो ग्रांट की पूरी कहानी जानें, फंडिंग स्ट्रक्चर, DAO वोटिंग, AAVE टोकन इंसेंटिव और DeFi पर इसका असर।

AAVE टोकन लॉन्ग टर्म इंसेंटिव पर फोकस

बताया जा रहा है कि प्रस्ताव में 75,000 AAVE टोकन भी शामिल हैं। जिनकी मौजूदा कीमत लगभग 7 मिलियन डॉलर है। इन टोकनों को 48 महीनों में लाइनियर तरीके से अनलॉक किया जाएगा। टीम और प्रोटोकॉल के बीच लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव्स का संतुलन बना रहे और प्रदर्शन बेहतर हो। ग्रांट का लगभग 17.5 मिलियन डॉलर का हिस्सा प्रोडक्ट इंसेंटिव्स के लिए निर्धारित किया गया है। यह राशि Aave Crypto App और आवे प्रो प्रोडक्ट्स से जुड़ी है। यानी फंड तभी जारी होगा जब तय लक्ष्य पूरे होंगे। बिना काम के अग्रिम भुगतान की संभावना कम हो जाती है।

READ MORE-  बिना शोर के बढ़ रहा क्रिप्टो बाजार, लेकिन रिटेल निवेशक क्यों हो रहे हैं गायब?

वोटिंग को लेकर DAO के अंदर अलग-अलग राय

DAO वोटिंग के दौरान इस प्रस्ताव पर तीखी बहस देखने को मिली। एसीआई ने 166,200 टोकन के साथ इसका विरोध किया और सेंट्रलाइजेशन को लेकर चिंता जताई। वहीं ParaFi Capital ने 190,000 AAVE टोकन के साथ समर्थन किया। luggis.eth ने भी 123,580 AAVE वोट देकर प्रस्ताव के पक्ष में अपना समर्थन दिया। यह विभाजन Aave गवर्नेंस के भीतर मौजूद मतभेदों को दर्शाता है।

जोखिम प्रबंधन पर अब विशेष ध्यान

इस प्रस्ताव को Aave V4 के टेक्निकल रोलआउट से अलग रखा गया, ताकि गवर्नेंस प्रक्रिया में बाधा न आए। खासकर 10 मार्च 2026 को हुए CAPO oracle  गलत सेटिंग्स के बाद, जिसमें लगभग 10.94 मिलियन डॉलर की लिक्विडेशन हुई। 34 अकाउंट प्रभावित हुए। डीएओ  पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। इस घटना ने DeFi में रिस्क मैनेजमेंट की जरूरत को और मजबूत किया है। इसी बीच आवे लैब्स अब कई अहम जिम्मेदारियां अपने हाथ में ले रहा है। जिनमें गवर्नेंस टूलिंग, डीएओ GitHub मैनेजमेंट सहित कई सारे मैनेजेमेंट शामिल है।

READ MORE- TCS Nashik Case: जीरो टॉलरेंस के बीच सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

100 प्रतिशत कमाई DAO ट्रेजरी में

Aave Will Win के तहत आवे लैब्स ने वादा किया है कि Aave ब्रांडेड प्रोडक्ट्स से होने वाली 100 प्रतिशत कमाई डीएओ ट्रेजरी में जाएगी। अनुमान है कि इससे हर साल करीब 10 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू आ सकता है। साथ ही, जीएचओ स्टेबलकॉइन लॉन्च के बाद से अब तक 22 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट कर चुका है। MegaETH डील के तहत अगले 5 साल में 10 मिलियन की गारंटीड इनकम भी तय की गई है।

सफलता को लेकर सवाल

अगर इन आंकड़ों को देखा जाए, तो 25 मिलियन डॉलर का यह ग्रांट लगभग 2.5 साल की गारंटीड रेवेन्यू के बराबर है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह गवर्नेंस ड्रिवन फंडिंग मॉडल वास्तव में प्रोटोकॉल को मजबूत बनाएगा?

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Axios हैक से मचा हड़कंप, OpenAI तक पहुंचा साइबर खतरा!
Previous Story

Axios हैक से मचा हड़कंप, OpenAI तक पहुंचा साइबर खतरा!

उस्ताद भगत सिंह’ की OTT एंट्री
Next Story

उस्ताद भगत सिंह’ की OTT एंट्री: क्या इस बार मिलेगा दर्शकों का प्यार?

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss