बिना शोर के बढ़ रहा क्रिप्टो बाजार, लेकिन रिटेल निवेशक क्यों हो रहे हैं गायब?

बिना शोर के बढ़ रहा क्रिप्टो बाजार, लेकिन रिटेल निवेशक क्यों हो रहे हैं गायब?

8 mins read
78 views
April 13, 2026

Crypto Bull Market: Cryptocurrency बाजार एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकता है।  लेकिन इस बार तस्वीर पहले जैसी नहीं है। पहले जहां छोटे निवेशकों की भीड़ बाजार को ऊपर-नीचे करती थी। वहीं, अब बड़े वित्तीय संस्थान धीरे-धीरे इस क्षेत्र पर पकड़ मजबूत कर रहे हैं। जो आनेवाले दिनों में क्रिप्टो के विकास की नई दिशा दे सकती है। Exodus के CEO JP Richardson का कहाना है कि यह संभवतः पहली बार है जब बाजार में तेजी तो है, लेकिन आम निवेशकों को इसका एहसास तक नहीं है। उनका कहना है कि इस बार रिटेल निवेशकों की भागीदारी बहुत ही कम देखी जा रही है। वहीं, संस्थागत निवेशक तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं।

क्या इस बार का क्रिप्टो बुल रन अलग है? जानिए कैसे बड़े वित्तीय संस्थान बाजार को चला रहे हैं और आम निवेशक दूर हो गए हैं।

बड़े संस्थानों की बढ़ती दिलचस्पी

इस पीछे कई बड़े संकेत भी सामने आए हैं। इस साल स्टेबलकॉइन का मार्केट कैप ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा है। इसके अलावा, Morgan Stanley जैसे जानमाने दिग्गज ने Bitcoin ETF लॉन्च किया है। वहीं,  Schwab ने स्पॉट बिटकॉइन  ट्रेडिंग के लिए वेटलिस्ट शुरू कर दी है। वहीं फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने क्रिप्टो डिवीजन शुरू करने का ऐलान किया है और फैनी मे ने बिटकॉइन आधारित मॉर्गेज को स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

सवाल, रिटेल निवेशक क्यों दूर हुए

दूसरी ओर, रिटेल निवेशकों की दूरी के पीछे आर्थिक दबाव भी एक बड़ी वजह बनकर उभरा है। बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत ने आम लोगों की निवेश क्षमता थोड़ा कमजोर कर दिया है। कई लोग अब अपने रोजमर्रा के खर्चों को मैनेज करने में ही व्यस्त हैं। जिससे जोखिम भरे निवेश से दूरी बढ़ी है। CryptoQuant के जानकारों की मानें तो  छोटे निवेशकों की गतिविधि नौ साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। खासतौर पर बिटकॉइन  जैसे प्लेटफॉर्म पर 1 Bitcoin से कम होल्डिंग वाले अकाउंट्स की इनफ्लो रिकॉर्ड स्तर तक गिर चुकी है। रिटेल निवेशक बाजार से लगभग गायब हैं। कुछ का कहना है कि रिटेल निवेशकों का झुकाव अब शेयर बाजार और कमोडिटी की ओर बढ़ गया है।

READ MOREEthereum पर साइबर हमला, DOT टोकन सिस्टम हुआ हैक

अभी भी अनिश्चितता बरकरार

बाजार के हिसाब से वर्तमान परिस्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं है। जानकारों का कहाना है कि बाजार की भावना अभी भी वैश्विक आर्थिक कारकों जैसे तेल की कीमत, डॉलर की स्थिति और महंगाई पर निर्भर है। फिलहाल इन कारकों का प्रभाव क्रिप्टो पर साफ नजर आ रहा है। जैसे-जैसे वैश्विक आर्थिक स्थितियां स्थिर होंगी, क्रिप्टो बाजार में भी मजबूती आएगी। खासकर संस्थागत निवेशकों की लगातार भागीदारी इस सेक्टर को लंबे समय तक स्थिरता और गहराई प्रदान कर सकती है।

READ MOREGold Rate Today: आज गोल्ड सस्ता या महंगा? यहां जानें

पिछली गिरावट से अलग है यह साइकल

अगर बात पिछले साइकल की करें, तो 2018 और 2022 में जब बाजार गिरा तो  संस्थागत निवेशक भी रिटेल के साथ पीछे हट गए थे। लेकिन इस बार स्थिति उलट है संस्थान न केवल टिके हुए हैं, बल्कि अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा रहे हैं। इससे पता चलता है कि क्रिप्टो अब केवल ट्रेंड या सट्टा कहीं आगे निकलकर  एक गंभीर निवेशकों विकल्प बनता जा रहा है।

रिटेल की गैर मौजूदगी भले ही बाजार को शांत दिखाए, लेकिन अंदर ही अंदर बड़े भविष्य की नींव तैयार कर रहे हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Mythos AI का अलर्ट बैंकिंग! सिस्टम पर मंडरा रहा डिजिटल खतरा
Previous Story

Mythos AI का अलर्ट बैंकिंग! सिस्टम पर मंडरा रहा डिजिटल खतरा

Netflix पर देखें ये 6 दमदार फिल्में
Next Story

Netflix पर देखें ये 6 दमदार फिल्में, हर सीन में हिला देगा दिमाग

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss