Apple का सीक्रेट प्रोजेक्ट, iPhone 18 के साथ AI ग्लासेस की एंट्री

Apple का सीक्रेट प्रोजेक्ट, iPhone 18 के साथ AI ग्लासेस की एंट्री

6 mins read
6 views
April 13, 2026

Apple AI Glasses: Apple अब स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है, जिसे 2026 के अंत तक पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं होगा और इसे डेली यूज को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, ठीक Meta Ray-Ban Smart Glasses की तरह।

Apple इस प्रोजेक्ट के जरिए अपने AI वियरेबल्स पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहता है। इसके साथ ही कंपनी नए AirPods और कैमरा वाले पेंडेंट जैसे डिवाइस पर भी काम कर रही है, जिससे साफ है कि Apple आने वाले समय में AI डिवाइस पर बड़ा दांव लगाने वाला है।

Apple जल्द AI स्मार्ट ग्लास लॉन्च कर सकता है, जानें इसके डिजाइन, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी पूरी जानकारी।

डिजाइन में मिलेगी अलग-अलग स्टाइल

रिपोर्ट के अनुसार, Apple के इस स्मार्ट ग्लास का कोडनेम N50 है। इसे कम से कम चार अलग-अलग फ्रेम स्टाइल में पेश किया जा सकता है। इसमें बड़े और स्लिम रेक्टेंगुलर फ्रेम के साथ-साथ छोटे और बड़े ओवल या सर्कुलर डिजाइन शामिल होंगे। स्लिम रेक्टेंगुलर फ्रेम का लुक काफी हद तक Apple के CEO टिम कुक के चश्मे जैसा बताया जा रहा है, जो इसे एक क्लासिक और प्रोफेशनल लुक दे सकता है।

कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें ब्लैक, ओशन ब्लू और लाइट ब्राउन जैसे विकल्प मिल सकते हैं। फ्रेम के लिए एसीटेट मटेरियल का इस्तेमाल होगा, जो मजबूत और प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाना जाता है। यही चीज Apple को अपने प्रतिद्वंद्वियों से अलग बना सकती है।

READ MORE: चीन में Apple ने हटाया Bitchat ऐप, वजह चौंकाएगी

फीचर्स होंगे AI से भरपूर

इन स्मार्ट ग्लासेस में इनबिल्ट कैमरा दिया जाएगा और यह Siri को सपोर्ट करेगा। Siri को जल्द ही बड़ा AI अपडेट मिलने वाला है, जिसमें Google Gemini जैसे एडवांस मॉडल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैमरा डिजाइन वर्टिकल ओवल लेंस के साथ होगा, जिसके आसपास लाइट्स दी जा सकती हैं। यह डिजाइन बाकी स्मार्ट ग्लासेस से थोड़ा अलग होगा।

यूजर इन ग्लासेस से फोटो और वीडियो ले पाएंगे, कॉल कर सकेंगे, म्यूजिक सुन सकेंगे और बिना हाथ लगाए Siri से बातचीत कर सकेंगे। साथ ही, कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी की मदद से यह डिवाइस आसपास के माहौल को समझेगा और उसी के अनुसार जानकारी देगा।

READ MORE: चीन में Apple AI फीचर दिखते ही गायब, क्या है पूरी सच्चाई?

कब होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस स्मार्ट ग्लास को 2026 के अंत तक पेश कर सकता है, जबकि इसका फाइनल लॉन्च 2027 में होने की उम्मीद है। फिलहाल, इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

हॉर्मुज तनाव बढ़ा: शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर, निवेशकों में बढ़ी चिंता
Previous Story

हॉर्मुज तनाव बढ़ा: शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Ethereum पर साइबर हमला, DOT टोकन सिस्टम हुआ हैक
Next Story

Ethereum पर साइबर हमला, DOT टोकन सिस्टम हुआ हैक

Latest from Gadgets

Don't Miss