Anthropic ai chips impact: एआई के क्षेत्र में सबसे तेजगति से उभरनेवाली कंपनी Anthropic अब हार्डवेयर लेयर के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की अग्रसर हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो Nvidia और गूगल के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
क्या Anthropic का चिप प्लान आर्टिफिशल इंटेलिजेंस हार्डवेयर मार्केट में Google और Nvidia के वर्चस्व को चुनौती देगा?
बाहरी कंपनी पर निर्भरता बनी चुनौती
अब तक Anthropic अपनी एआई जरूरतों को पूरा करने के लिए बाहरी कंपनियों पर निर्भर रही है। कंपनी जैसे जैसे अपना कारोबार आगे बढ़ा रही है। है, उसे अपने Claude AI परिवार को चलाने के लिए ज़रूरी हाई-परफॉर्मेंस AI चिप्स की कमी महसूस होने लगी है। अभी कंपनी इस हार्डवेयर के लिए Nvidia, गूगल और Broadcom पर निर्भर है। लेकिन रिपोर्ट की माने तो इस बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी खुद की चिप्स बनाने पर विचार कर रही है।
खुद के बनाने जा रहे हैं एआई चिप्स
मीडिया रिपोर्ट की माने तो Anthropic बाहरी सप्लायर्स पर अपनी निर्भरता कम करने और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग हार्डवेयर की चल रही कमी से निपटने के लिए अपनी खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स बनाने की संभावनाएँ तलाश रही है। फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है। अभी कोई फाइनल चिप डिजाइन नहीं की गई है। लेकिन प्रक्रियाएं चल रही है।
फिलहाल कई टेक कंपनियों के चिप्स का उपयोग
बता दें कि इस समय Anthropic अमेजन की चिप्स मुख्य रूप से AWS Trainium और AWS प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसके अलावे Inferentia के साथ-साथ गूगल की Tensor Processing Units और Nvidia के GPUs पर बहुत ज़्यादा निर्भर है। इनका उपयोग claude को ट्रेन करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन TPU पर निर्भरता कम करने के लिए Google और Broadcom के साथ एक लंबी अवधि की पार्टनरशिप की है। यह डील एक बहुत बड़ी पहल का हिस्सा है। यह अमेरिका में कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए कथित तौर पर 50 डॉलर बिलियन का निवेश किया जा रहा है।
READ MORE– ChatGPT से पहले Google का AI तैयार, जानें क्यों रोका लॉन्च?
पहले से कई कंपनियां खुद बना रही है चिप्स
तो, अगर Anthropic अपनी खुद की चिप्स बनाती है तो TPU पर निर्भरता कम हो जाएगा। अभी इस क्षेत्र में Nvidia का दबदबा है। इसके AI GPU मार्केट बादशाहत बरकरार है। ऐसे में Anthropic का यह निर्णय एक बड़ा दांव साबित हो सकता है। बता दें कि यह पहली कंपनी नहीं है जो AI सिस्टम को चलाने के लिए अपनी खुद की चिप्स बनाने पर विचार कर रही है। अमेजन, गूगल और Microsoft पहले इस रास्ते को अपना चुकी हैं। एलन मस्क ने भी हाल ही में TeraFab की घोषणा की है।
READ MORE– डिजिटल पेमेंट से सावधान! आपका पैसा बीच में अटक सकता है? जानें नया नियम
Anthropic के लिए आसान नहीं है राह
भलेही Anthropic चिप्स डिजाइन कर ले। लेकिन यह काम आसान नहीं है। इसमें करीब 500 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च हो सकता है। अनुभवी इंजीनियरों को नौकरी पर रखना होगा। एक बेहतर टी तैयार करना होगा जो मार्केट से बेहतर चिप्स बना सके। इसके अलावे उत्पादन बढाने की भी चुनौती सामने आएगी। इन सारी प्रकियाओं को अपनाते-अपनाते सालों लग सकते हैं।
लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी का मकसद परफॉर्मेंस, लागत और कंप्यूटिंग पावर की उपलब्धता पर ज़्यादा कंट्रोल हासिल करना है।
