OnePlus Nord 6 सेल LIVE, पहले खरीदारों को मिलेगा स्पेशल ऑफर

OnePlus Nord 6 सेल LIVE, पहले खरीदारों को मिलेगा स्पेशल ऑफर

6 mins read
23 views
April 9, 2026

Oneplus Nord 6 Sale: OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 7 अप्रैल को लॉन्च किया था और अब इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। लॉन्च से पहले ही यह फोन काफी चर्चा में था और OnePlus के फैंस इसकी सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जैसे ही यह बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है, बाजार में इसे लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फोन OnePlus Nord 5 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

OnePlus Nord 6 की बिक्री शुरू हो गई है। जानिए इसकी कीमत, बैंक ऑफर, 9000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स जो इसे मिड-रेंज में खास बनाते हैं।

कीमत और बैंक ऑफर

OnePlus Nord 6 मिड-रेंज सेगमेंट का फोन है, लेकिन इसका लुक प्रीमियम फील देता है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में आता है।

अगर आप Axis Bank या HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं, तो 3,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इस ऑफर के बाद 8GB वेरिएंट की कीमत घटकर 35,999 रुपये और 12GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो जाती है।

कहां से खरीदें फोन

यह फोन आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ग्राहक इसे Amazon, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट oneplus.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर और कुछ चुनिंदा दुकानों से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

READ MORE: OnePlus Nord 6 vs Poco F7: कौन है आपके लिए बेस्ट?

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी है, जो OnePlus के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। आम इस्तेमाल में यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2 से 2.5 दिन तक चल सकता है। साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

OnePlus Nord 6 में 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इससे वीडियो देखना और गेम खेलना काफी स्मूथ हो जाता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे फोन तेज और बिना लैग के चलता है।

READ MORE: 20 हजार से कम में मिल रहें ये 5 स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

मजबूती और सॉफ्टवेयर अपडेट

यह फोन मजबूती के मामले में भी भरोसेमंद है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेजिस्टेंस भी दिया गया है। OnePlus ने इस फ़ोन के लिए छह साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है, और डिस्प्ले पर लाइफ़टाइम गारंटी भी दी जा रही है। अगर आप लंबी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 6 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

बाजार में हलचल, आज ये शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
Previous Story

बाजार में हलचल, आज ये शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर

Bitcoin क्रिएटर का खुलासा? रिपोर्ट ने बढ़ाया रहस्य और सस्पेंस
Next Story

Bitcoin क्रिएटर का खुलासा? रिपोर्ट ने बढ़ाया रहस्य और सस्पेंस

Latest from Gadgets

Don't Miss