सीजफायर के घंटों बाद हमला, खाड़ी में फिर भड़की जंग की चिंगारी

सीजफायर के घंटों बाद हमला, खाड़ी में फिर भड़की जंग की चिंगारी

6 mins read
1 views
April 8, 2026

Iran US Ceasefire Refinery Attack:   ईरान और अमेरिका के बीच हुए Ceasefire की घोषणा के बाद Middle East  में तनाव कम होने के बजाय बढ़ता हुआ ही दिखाई दे रहा। सीजफायर लागू होने के कुछ घंटे बाद ही ईरान के लावान द्वीप स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हुए हमले की खबर ने समझौते के विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरानी अधिकारी ने तो इसे दुश्मन की कार्रवाई तक बता दिया है। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इस घटना की जानकारी दी।

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच रिफाइनरी पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर बढ़ा तनाव और युद्ध का खतरा। जानें विस्तार से।

धरातल पर स्थिति अभी नाजुक

इस घटना से यह पता चलता है कि भलेही सीजफाइर पर कागजी समझौते हो गए हों लेकिन धरातल पर स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद तुरंत बाद ईरान ने आग पर काबू पाने और जगह को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा और अग्निशमन टीमों को तुरंत तैनात किया गया। बड़ा नुकसान होने से बच गया। लेकिन यह हमला तब हुआ है जब पिछले दो सप्ताह के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी।

READ MORE-  Iran Vs Israel-America War: ‘टैंक दे दो और ड्रोन खरीदो’… Google CEO हुए सही

ईरान को तबाह करने की दी थी चेतावनी

दरअसल, यह समझौता आखिरी समय में की गई एक कोशिश का नतीजा था। जिसका मकसद उस पूरी तरह की तबाही को रोकना था जिसकी धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो ईरान को तबाह कर देने की बात कही थी। ऐसे में यह समझौता एक अस्थाई राहत रूप में देखी जा रही थी। लेकिन इस घटना ने एकबार फिर सोचने को मजबूर कर दिया है। बावजूद हमले फिर से शुरू हो गए।

READ MORE-  US-Iran War: Samsung-SK Hynix के 200 अरब डॉलर स्वाहा!

होर्मुज जलडमरूमध्य बना केंद्र

सीजफायर के पीछे एक महत्वपूर्ण शर्त होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की थी। जो विश्वभर में तेल आपूर्ति के अहम मार्ग है। अमेरिका यह मानकर चल रहा है कि इससे तेल आपूर्ति में स्थिरता आएगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस समझौते को वाशिंगटन के लिए पूरी जीत बताई थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका दो हफ़्ते के लिए ईरान पर हमले रोक देगा। बदले में, तेहरान होर्मुज़ Strait of Hormuz को अस्थायी रूप से फिर से खोल देगा।

यह सीजफायर इस बात का संकेत दे रहा है कि क्षेत्र में अभी भी शांति दूर है और जंग की आग सुलग ही रही है। अब देखना होगा कि घटना के बाद अमेरिका का क्या स्टैंड होता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!
Previous Story

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

Latest from Business

Don't Miss