सेमीकंडक्टर वॉर में चीन के निशाने पर ताइवान, बढ़ा हाइब्रिड खतरा!

सेमीकंडक्टर वॉर में चीन के निशाने पर ताइवान, बढ़ा हाइब्रिड खतरा!

8 mins read
8 views
April 7, 2026

China Taiwan conflict:  टेक्नोलॉजी के दुनियां में एआई के आने के बाद कंपनियों की प्रतिस्पर्धा सिर्फ कंपनियों के बीच नहीं है। अब यह देशों के बीच रणनीतिक मुकाबले का रूप ले चुकी है। ताइवान सरकार की सुरक्षा एजेंसी के ताजा रिपोर्ट के मुताबकि चीन विश्वस्तरीय घेराबंदी से बचने के लिए ताइवान की चिप बनाने की ताकत को निशाना बना रही है। वे यहां हमारे तकनीक की ताकतों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच  चीन की हाइब्रिड रणनीति से ताइवान सतर्क…जानिए क्यों ताइवान को सता रहा है साइबर अटैक, सैन्य दबाव और चुनावी हस्तक्षेप का खतरा।

TSMC को हथियान की कोशिश

बता दें कि चीन TSMC दुनियां की सबसे उन्नत चिप बनाने वाली कंपनी के तौर अपनी पहचान बना चुकी है। यह ऐप्पल और नविदा जैसी टेक दिग्गजों को चिप सप्लाई करती है। इसी बात से अहमियत का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितने महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट की माने तो  चीन ताइवान को इसलिए निशाना बना रहा है ताकि वह उसकी उन्नत चिप निर्माण तकनीक हांसिल कर सके। उसके कुशल कर्मियों अपने साथ मिला सके।

चीन लुभाने की नीति पर कर रही है काम

इनदिनों चीन उन्नत चिप निर्माण बनाने के लिए प्रयासरत है। क्योंकि अमेरिका के साथ बढ़ती तकनीकी प्रतिस्पर्धा  के बीच बीजिंग उन्नत Semiconductor के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर ज़ोर दे रहा है। इसे ताइवान के तकनीक को हड़पकर आगे बढने की नीति पर काम रही है। ऐसा रिपोर्ट से लग रहा है। ताइवान ने उन्नत तकनीकों को चीन तक पहुँचने से रोकने के लिए कड़े कानून भी बनाए हैं। इनके ऐजेंसियों का कहना है कि चीन सीधे-सीधे कंपनियों पर दबाव डालने के बजाए लुभाने की नीति पर कार्य कर रही है। यहां के इंजिनियरों को बढियां वेतन और अवसर देकर चीन में काम करने के लिए आकर्षित किया जा रहा है। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से जानकारी भी हांसिल करने की कोशिश की जा रही है।

READ MOREBitcoin ETF में जबरदस्त निवेश, फरवरी के बाद सबसे बड़ा उछाल

आंतरिक राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश

इसके अलावे चीन पर यह भी आरोप है कि चीन ताइवान की आंतरिक राजनीति को प्रभावित करने की कोशिशें कर रही है। इसी साल के अंत में ताइवान में स्थानीय चुनाव होने हैं। जिसमें चीन की दखलअंदाजी की आशंकाएं जताई जा रही है। इनमें deepfakes और फर्जी जनमत सर्वेक्षण शामिल हो सकते हैं। हलांकि इस मामले में को अधिकारिक प्रतिक्रिया ताइवान की तरफ से नहीं आई है। चीन का यह कहना कि ताइवान उसके ही प्रांत में से एक है।

READ MORE–  Google का तोहफा: यूजर्स कैसे पाएं 5TB FREE स्टोरेज, जानें तरीका

17 करोड़ से भी ज़्यादा बार घुसपैठ की कोशिश

रिपोर्ट की माने तो इस साल के पहली तिमाही में ताइवान के सरकारी नेटवर्क पर 17 करोड़ से ज्यादा सरकारी हमले हुए हैं। यह रिपोर्ट ब्यूरो के महानिदेशक त्साई मिंग-येन द्वारा दी गई है। इतना ही नहीं सैन्य मोर्चे पर भी साल की शुरूआत में 420 से अधिक चीनी विमान सीमा के आसपास देखे गए हैं। इसके अलाने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ताइवान में साल के अंत में होने वाले चुनावों में दखल देने की ज़मीन तैयार करने में जुटी हुई है। जिसका मकसद खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी करने और डेटा चोरी करने के अपने प्रयासों का विस्तार करना है।

ताइवान की सरकार बीजिंग के संप्रभुता के दावों को दरकिनार कर दिया है। उनका कहना है कि द्वीप के लोग ही अपने भविष्य का निर्णय लेने में खुद सक्षम हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

Bitcoin ETF में जबरदस्त निवेश, फरवरी के बाद सबसे बड़ा उछाल

ट्रंप के चेतावनी गिरा बाजार, क्रिप्टो निवेशकों की बढ़ी चिंता!
Next Story

ट्रंप के चेतावनी गिरा बाजार, क्रिप्टो निवेशकों की बढ़ी चिंता!

Latest from Cybersecurity

साइबर सिक्योरिटी में बड़ी छलांग, Microchip को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेट

साइबर सिक्योरिटी में बड़ी छलांग, Microchip को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेट

Microchip certification: अमेरिका की सेमीकंडक्टर कंपनी Microchip Technology ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को IEC 62443-4-1 मानक के तहत परिपक्वता स्तर 2 का सर्टिफिकेशन मिला है। यह प्रमाणन दिखाता है कि

Don't Miss