Best suspense thriller Movies

अगर हिम्मत है तो देखें! ये थ्रिलर फिल्में दिमाग हिला देंगी

5 mins read
9 views
April 6, 2026

Best suspense thriller Movies : आज के दौर में OTT प्लेटफॉर्म्स ने एंटरटेनमेंट को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। खासकर सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के मामले में कहना ही क्या। अब दर्शक ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं जो सिर्फ मनोरंजन न करें, बल्कि उन्हें सोचने पर मजबूर कर दें। अगर आप भी ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जो हर मोड़ पर चौंकाएं। तो ये लिस्ट आपके लिए बिल्कुल है।

ओटीटी पर मौजूद ये टॉप सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी और अंत तक सीट से उठने नहीं देंगी।

द गिल्टी

The Guilty एक ऐसी फिल्म है जो जबरदस्त तनाव पैदा करती है। Jake Gyllenhaal इसमें 911 ऑपरेटर की भूमिका में नजर आते हैं। जो एक कॉल के जरिए एक खतरनाक केस में उलझ जाते हैं। एंटोइन फुक्वा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आपको स्क्रीन से हटने नहीं देती।

गॉन गर्ल

Gone Girl एक ऐसी कहानी पेश करती है, जहां शादीशुदा जिंदगी के पीछे छिपे झूठ और साजिशें धीरे-धीरे सामने आती हैं। David Fincher की इस फिल्म में एक महिला के अचानक गायब होने के बाद मीडिया और पुलिस के बीच उलझा मामला दिखाया गया है। इसकी खासियत यह है कि दर्शकों को अंत तक भ्रमित किए रहता है।

सेवन

डार्क और इंटेंस सिनेमा की बात हो और Se7en का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं। मोर्गन फ्रीमैन और Brad Pitt स्टारर यह फिल्म दो जासूसों की कहानी है।  यह एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करते हैं। हर अपराध एक पाप से जुड़ा है। जिसके वजह और भी डरावना बनाता है।

READ MORE-  OTT पर धमाल मचाने आ रही ‘O Romeo’ से ‘Tu Yaa Main’

जोडियाक Z

Zodiac एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जो एक रहस्यमयी सीरियल किलर की खोज को दिखाती है। इसमें रॉबर्ट डाउनी जुनियर, मार्क रफेलो और जेक गिनलहाल जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिका से इसे और दमदार बनाया है। यह फिल्म धीरे-धीरे आपके दिमाग पर असर डालती है।

READ MORE-  OTT पर कंटेंट की बरसात, हर मूड के लिए तैयार हैं नई फिल्में और सीरीज

साइको

अगर आप सस्पेंस की जड़ों तक जाना चाहते हैं, तो Psycho जरूर देखें। Alfred Hitchcock की यह क्लासिक फिल्म आज भी उतनी ही प्रभावशाली है। एक लड़की की कहानी, जो भागते-भागते एक अजीब मोटल में पहुंचती है। यह फिल्म आपको डर और रहस्य की नई दुनिया में ले जाएगी।

अगर आप ऐसे कंटेंट की तलाश में हैं जो अंत तक आपको सोचने पर मजबूर करे, तो ये सभी फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Wingify funding everstone
Previous Story

SaaS में बड़ा धमाका! Wingify को 1,381 करोड़ रूपए की फंडिंग, ग्लोबल प्लान तेज

Oppo का Oppo F33 Pro 50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है।
Next Story

कैमरा का किंग, बैटरी का BOSS! Oppo F33 Pro जल्द हो सकती धमाकेदार एंट्री

Latest from Entertainment

Don't Miss