Mirzapur Season Update: 2018 में Amazon Prime Video पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने भारत में ओटीटी कंटेंट देखने का पूरा तरीका बदल दिया। यह सिर्फ एक वेब शो नहीं था, बल्कि एक ऐसा क्राइम ड्रामा बन गया, जिसने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। इसकी कहानी एक ऐसी दुनिया पर बेस्ड है, जहां सत्ता, लालच और हिंसा का बोलबाला है। इस कहानी में कालीन भैया की मजबूत पकड़ वाली सल्तनत को चुनौती देने के लिए दो भाई गुड्डू और बबलू आते हैं और यहीं से बदले, संघर्ष और सत्ता की लड़ाई शुरू हो जाती है।
मिर्जापुर की कहानी, किरदार और गोलू-गुड्डू की जर्नी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। फिल्म और नए सीजन का इंतजार बढ़ गया है।
किरदारों ने बनाई खास जगह
इस सीरीज का हर किरदार अपने आप में खास रहा है। चाहे कहानी हो या अभिनय, हर चीज ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। आज इतने साल बाद भी इस शो की फैन फॉलोइंग लगातार बनी हुई है। फैंस अब भी इसके अगले सीजन और फिल्म ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्वेता त्रिपाठी ने साझा किया अनुभव
हाल ही में एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने अपने अनुभवों पर बात की है। उन्होंने बताया है कि इस किरदार के साथ उनका सफर करीब 8 से 9 सालों का रहा है। इस दौरान उन्होंने इस किरदार से बहुत कुछ सीखा है। उनके अनुसार, गोलू का रोल उनके करियर का बेहद अहम हिस्सा है और यह उनके लिए हमेशा खास रहेगा।
READ MORE: 5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज
गोलू और गुड्डू का रिश्ता
श्वेता ने यह भी बताया कि सीरीज में उनके किरदार और अली फजल के किरदार गुड्डू पंडित के बीच जो रिश्ता बना है वह समय और हालातों के कारण धीरे-धीरे विकसित हुआ है। यह रिश्ता उनके लिए बहुत भावनात्मक और खास है।
फिल्म और सीरीज की कहानी अलग होगी
फिल्म और सीरीज के बीच अंतर को लेकर श्वेता ने साफ किया कि ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ देखने के लिए सीरीज देखना जरूरी नहीं है। फिल्म की कहानी अलग होगी और नए दर्शक भी इसे आसानी से समझ सकेंगे। यह कहानी सीरीज के पहले सीजन के एपिसोड 6 और 7 के बीच की घटनाओं से जुड़ी हुई है।
READ MORE: OTT पर धमाल मचा रही ये 5 सीरीज, आपने देखी?
नए सीजन का भी जल्द आएगा इंतजार
उन्होंने आगे बताया कि शो का अगला सीजन भी जल्द दर्शकों के सामने आएगा। वहीं, ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ इस साल 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
