क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप, अमेरिका ने 10 अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

7 mins read
2 views
April 1, 2026

US Crypto Charges: अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने चार अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो मार्केट मेकिंग कंपनियों के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। ये कंपनियां Gotbit, Vortex, Contrarian और Antier Solutions शामिल हैं। इन लोगों पर डिजिटल क्रिप्टो मार्केट में फर्जी ट्रेडिंग करके कीमत और ट्रेडिंग वॉल्यूम को गलत तरीके से बढ़ाने का आरोप है।

अमेरिका में चार क्रिप्टो कंपनियों के 10 लोगों पर फर्जी ट्रेडिंग और वॉश ट्रेडिंग के जरिए मार्केट हेरफेर करने के गंभीर आरोप लगे हैं, जानें FBI जांच और किन-किन की हुई गिरफ्तारी।

कैसे काम करता था पूरा घोटाला

इस मामले में ‘वॉश ट्रेडिंग’ का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसमें एक ही समूह के नियंत्रण वाले अलग-अलग अकाउंट्स से बार-बार खरीद और बिक्री की जाती थी। इससे ऐसा दिखता था कि किसी क्रिप्टो टोकन में बहुत ज्यादा ट्रेडिंग हो रही है और लोग उसमें तेजी से निवेश कर रहे हैं। जब कीमत और वॉल्यूम बढ़ जाता था, तो आरोपी अपनी होल्डिंग्स ऊंचे दाम पर बेच देते थे। इसके बाद आम निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।

FBI की गुप्त जांच से खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा FBI की अंडरकवर जांच से हुआ। FBI एजेंटों ने खुद नकली क्रिप्टो टोकन बनाए और कंपनियों से ग्राहक बनकर संपर्क किया। उन्होंने यह समझने की कोशिश की कि मार्केट-मेकिंग सेवाओं के नाम पर क्या गतिविधियां की जा रही हैं। इसी दौरान कथित वॉश ट्रेडिंग के सबूत सामने आए। इस जांच में अब तक 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

गिरफ्तारियां और कोर्ट में पेशी

Vortex के CEO ग्लेब गोरा, Contrarian के CEO मनु सिंह और Contrarian के सहयोगी वासु शर्मा को अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इन्हें अमेरिका लाकर प्रत्यर्पित किया गया और 30 मार्च को ओकलैंड कोर्ट में पेश किया गया है। दो Gotbit कर्मचारियों ने पहले ही अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उन्हें सजा भी दी जा चुकी है।

READ MORE: CBI की कार्रवाई, क्रिप्टो स्कैम नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

भारत की Antier Solutions पर ध्यान

इस केस में भारत की Antier Solutions Private Limited भी चर्चा में आ गई है। यह कंपनी ब्लॉकचेन और क्रिप्टो सेवाओं में काम करती है। इसके बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर सैबी सिंह का नाम Contrarian से जुड़ा बताया गया है। आरोप है कि समूह ने एक टोकन की कीमत बढ़ाने और बाद में उसे बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई थी। हालांकि, Antier Solutions पर सीधे कोई आरोप नहीं है, लेकिन एक कर्मचारी के जुड़ाव के कारण कंपनी जांच के दायरे में आ गई है।

READ MORE: OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं

अमेरिका की सख्त कार्रवाई

अमेरिकी अभियोजक क्रेग मिसाकियन ने कहा कि आरोपियों ने ट्रेडिंग वॉल्यूम और कीमत को गलत तरीके से बढ़ाकर निवेशकों को गुमराह किया और मुनाफा कमाया है। इस जांच में FBI और IRS-Criminal Investigation ने काम किया है, जबकि सिंगापुर अधिकारियों ने गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण में मदद की। फिलहाल, सभी आरोपियों को अभी निर्दोष माना जा रहा है जब तक अदालत में दोष सा

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

क्या आपका डेटा भी सुरक्षित नहीं? Perplexity AI पर केस दर्ज
Previous Story

क्या आपका डेटा भी सुरक्षित नहीं? Perplexity AI पर केस दर्ज

Latest from Cryptocurrency