Google का Search Live फीचर ग्लोबल लॉन्च! अब Google से करें लाइव बातचीत

Google का Search Live फीचर ग्लोबल लॉन्च! अब Google से करें लाइव बातचीत

6 mins read
9 views
March 27, 2026

Google Search Live feature: Google अपने यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त फीचर लॉन्च करने जा रही है। जिससे यूजर्स को अब Search में टाइप कर पूछने की जरूर नहीं पड़ेगी। सीधे लाइव सवाल पूछेंगे और उधर से जबाव मिलेगा। दरअसल Gemini 3.1 Flash Live के लॉन्च के साथ Search Live दुनिया भर में लॉन्च हो रहा है। Google Translate का लाइव हेडफ़ोन मोड अब iPhone पर भी उपलब्ध हो गया है। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से।

अब Gemini AI से लैस Google Search Live और iPhone पर… जानिए Live Translate फीचर भाषा और सर्च के अंदाज को कैसे बदल सकता है।

90 से ज़्यादा भाषाओं के सपोर्ट

बता दें कि गूगल Search Live पिछले सितंबर के महीने में US में लॉन्च हुआ था। जो यूजर्स को लिखने के बजाए बातचीत के जरिए किसी चीज की जानकारी की सुविधा देती है। इसके अलावे, Google Lens इंटीग्रेशन के सहायता से कैमरा के जरिए आस-पास की दुनिया को संदर्भ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 90 से ज़्यादा भाषाओं के सपोर्ट का फ़ायदा उठा रहा है। यह मॉडल आवाज़ की पिच, रफ्तार और बैकग्राउंड के शोर को हटाने में भी बेहतर है।

इस तरह से कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले Google ऐप के ऊपरी हिस्से में AI Mode के बगल में दिए गए बटन से गूगल सर्च लाइव शुरू कर सकते हैं। Google Lens में, आपको Translate के बाद एक नया Live टैब दिखाई देगा। जिसके माध्यम से आसानी से एक्सेस किया जा सकता ह।

READ MOREक्या अब Tesla लाएगी फैमिली के लिए 3-रो SUV?

Google Translate अब iOS पर भी

वहीं,Google Translate पिछले साल Android पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे iOS पर भी Live translate with headphones फ़ीचर के तौर ला रहा है। इसकी खासियत यह है कि हेडफोन के जरिए जो आप सुनते हैं उसका रियल टाइम में अनुवाद कर सकता है। यह हर बोलने वाले की आवाज़ के को बढियां से उसके बोलने के लहजे, और लय को बनाए रखता है। जिससे अन्य किसी देश की भाषा को समझने में आसानी होती है।

READ MOREChatGPT के Ads मॉडल ने किया धमाल! 2 महीने में 100 मिलियन डॉलर की कमाई

धीरे-धीर किया जा रहा है रोलऑउट

लाइव अनुवाद की सुविधा अमेरिका के अलावे अब फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन, थाईलैंड और यूके मे भी उपलब्ध करवाई जा रही है। यह 70 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने हेडफ़ोन को पेयर करके iOS के लिए Google Translate खोलना होगा। और इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए नीचे-बाईं ओर दिए गए Live translate बटन पर टैप करना होगा। जिसके बाद यह सुविधा आपको मिलने लगेंगी।

यह दोनों फीचर मौजूदा समय में लोगों दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऐसे लाइव की सुविधा यूजर्स के लिए काफी सहज और आरामदायक सिद्ध हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच डॉलर के सामने फिसला रुपया
Previous Story

मिडिल ईस्ट संकट के बीच डॉलर के सामने फिसला रुपया

डेविड सैक्स ने AI और क्रिप्टो प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा
Next Story

White House में फेरबदल, AI प्रमुख सैक्स ने संभाली नई जिम्मेदारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss