Samsung Browser for Windows: Samsung ने अपने ब्राउजर का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह स्मार्टफोन से आगे बढ़कर डेस्कटॉप पर भी अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसे Windows प्लेटफॉर्म पर भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ, कंपनी ने टेक जगत को साफ संकेत दिया है कि उसका ब्राउजर अब सिर्फ स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में इसकी पहुंच और बढ़ने वाली है। इस दिशा में तेजी से प्रगति होने की उम्मीद है। ऐसे में PC ब्राउजर मार्केट में Google Chrome को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
Samsung ने Chrome को टक्कर देने के लिए Windows पर अपना ब्राउज़र लॉन्च किया, जानिए इसके खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने पर फोकस
सैमसंग ने इसे एक साधारण ब्राउज़र के तौर पर पेश नहीं किया गया है। इसका विशेष ध्यान तो एक कनेक्टेड इकोसिस्टम बनाने पर है। यानी यूजर अपने फोन और PC के बीच बिना किसी रुकावट के काम जारी रख सके। यह अनुभव खासतौर पर Galaxy यूजर्स के लिए ज्यादा सरल बनाया गया है। यह ब्राउज़र Windows 10, 1809 और उससे ऊपर और Windows 11न पर काम करता है। यानी बड़ी संख्या में यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
READ MORE– HP Imagine 2026: नए AI फीचर्स और स्मार्ट डिवाइसेज ने मचाई धूम
जहां देखते हुए छोडेंगे, वहीं से शुरू
इस ब्राउज़र की सबसे बड़ी खासियत इसकी continuity तकनीक है। अगर आप फोन पर कोई वेबसाइट देख रहे हैं, तो PC पर वही पेज उसी जगह से खुल जाएगा। इसके लिए आपको फिर से ओपन कर उस फाइल को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसके लिए Samsung Account और कंपनी की सर्विसेस जरूरी हैं, जो दोनों डिवाइस को जोड़ती हैं।
READ MORE– Sarvam AI को 250 मिलियन डॉलर का फंड, बनेगा भारत का नया यूनिकॉर्न
Galaxy यूजर्स को मिलेगा ज्यादा फायदा
अभी यह फीचर मुख्य रूप से Galaxy Book 3, गैलेक्सी बुक 4, गैलेक्सी 5 और गैलेक्सी 6 सीरीज के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इससे साफ है कि Samsung अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहता है। इसके अलावे Samsung Browser में AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं। फिलहाल South Korea और US में ही उपलब्ध हैं। आने वाले समय में इनका विस्तार अन्य बाजारों में भी किया जाएगा।
हालांकि Google Chrome को टक्कर देना आसान नहीं होगा, लेकिन यूजर्स के लिए दमदार विकल्प बन सकती है।
