Samsung Galaxy A37 5G भारत में लॉन्च! जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A37 5G भारत में लॉन्च! जानें कीमत और फीचर्स

7 mins read
9 views
March 26, 2026

Samsung Galaxy A37 5G: चर्चित Smartphone ब्रांड  Samsung ने भारत में अपनी Galaxy A सीरीज के नए मॉडल Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिया है। इसे दैनिक जीवन में इस्तेमाल के लिए बेहतर कहा जा सकता है। यह उनके लिए खास हो सकता है जो AI फीचर्स, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने इसमें Awesome Intelligence जैसे AI टूल्स को जोड़ा है।

भारत में लॉन्च हुआ Galaxy A सीरीज के नए Samsung Galaxy A37 5G मॉडल। जानिए इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत यहां पूरी डिटेल्स में।

कीमत, कलर और उपलब्धता

Samsung Galaxy A37 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने 8GB -128GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। 8GB -256GB की कीमत 47,499 रुपये रखा है। वहीं, बात करें 12GB-256GB वेरिएंट 52,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन 10 अप्रैल से बिक्री के लिए आएगा। इसे ऑसम लैवेंडर, ऑसम चारकोल और ऑसम ग्रेग्रीन ऑप्शंस में पेश किया गया है।

दमदार डिस्प्ले और बेहतर डिजाइन

वहीं, अगर बात करें डिस्प्ले और डिजाइन की तो इसमें 6.7 इंच का एफएचडी प्लस, सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। जिससे वीडियो देखने का अलग ही आनंद मिलेगा और इसकी सबसे बड़ी खासियत है Vision Booster टेक्नोलॉजी। दिन उजाले में भी मोबाइल का उपयोग करने पर स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसे पतला डिजाइन में तैयार किया गया है। साथ ही प्रीमियम फिनिश इसे और आकर्षक बनाते हैं।

पॉवरफुल परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। यह डेली यूज और एक साथ कई काम करने के लिए उपयुक्त है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। इसमें AI Select,  वॉइस ट्रांसक्रिप्शन  और गूगल टू सर्च जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। ये फीचर्स यूजर्स के काम को काफी सरल बना देता है।

READ MOREBitpanda ने लॉन्च किया Vision Chain, बैंकों के लिए नया रास्ता

कैमरा फीचर्स और कई सारे अपडेट

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस शामिल है। फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है। AI इमेज प्रोसेसिंग और Nightography फीचर लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाते हैं। ऑबजेक्ट इरेजर  और दृश्य अनुकूलन जैसे फीचर फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं।

READ MORE2 महीने तक YouTube Premium फ्री! अब देखें वीडियो बिना किसी एड के

दमदार बैटरी और सिक्योरिटी सिस्टम

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इस स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग दी गई है। इससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। Samsung Knox सिक्योरिटी सिस्टम यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

इस नए मॉडल की सबसे बडी खासियत एआई टूल का जुडना और कई उपयोगी फीचर जो यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि भारतीय यूजर्स इसे कितना होथोंहाथ लेते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ईरान और यूएस-इजराइल युद्ध में सस्ते ड्रोन का बढ़ता रोल
Previous Story

Iran Vs Israel-America War: ‘टैंक दे दो और ड्रोन खरीदो’… Google CEO हुए सही

Meta और YouTube को 6 मिलियन का जुर्माना, किशोरों के नुकसान पर फैसला
Next Story

Meta और YouTube को 6 मिलियन का जुर्माना, किशोरों के नुकसान पर फैसला

Latest from Gadgets

Don't Miss