OpenAI और AWS का गठजोड़, अमेरिकी सरकार में AI की नई पहुंच

OpenAI और AWS का गठजोड़, अमेरिकी सरकार में AI की नई पहुंच

8 mins read
11 views
March 18, 2026

OpenAI – AWS Partnerships:  Anthropic और Pentagon के विवादों के बीच OpenAI ने अमेरिकी सरकार के लिए AWS के साथ नया समझौता किया है। इससे OpenAI के AI मॉडल सरकारी कामों में इस्तेमाल हो सकेंगे। बताया जा रहा है कि समझौते में गोपनीय और अगोपनीय दोनों तरह के कार्य शामिल हैं। AWS ने इस साझेदारी की पुष्टि की है। जिसका खुला एक मीडिया रिपोर्ट में हुई है। OpenAI  के इस समझौते को सरकारी क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ाने के दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। कंपनी अब सरकारी क्लाइंट्स के लिए अधिक विश्वसनीय विकल्प बन रही है।

AWS और OpenAI का गठजोड़ से अमेरिकी सरकारी एजेंसियों तक होगी एआई की पहुंच। क्या Anthropic का साफ होनेवाला है पत्ता? जानिए डिटेल्स में।

पेंटागन के साथ नया कदम

Anthropic के मना करने के बाद पिछले दिनों OpenAI ने पेंटागन के साथ भी समझौता किया था। इस समझौते के साथ अब सेना OpenAI के मॉडल अपने सुरक्षित नेटवर्क में इस्तेमाल कर सकती है। ये सब Anthropic और रक्षा विभाग के बीच चल रहे तनातनी के बीच हुआ है। इससे पहले Anthropic ने अमेरिकी नागरिकों की निगरानी और स्वायत्त हथियारों में अपने तकनीक के इस्तेमाल पर विरोध किया था। जिसके बाद पेंटागन ने उसे सप्लाई चेन रिस्क घोषित कर दिया।  जिसे Anthropic ने अव्यवहारिक बताते हुए पेंटागन पर मुकदमा भी दायर किया है। इसके बाद से एआई इस्तेमाल को लेकर पब्लिक और टेक कंपनियां दो खेमें बंटते हुए दिखाई देने लगे। लेकिन इन सब चीजों के बीच एक बात मानी जा रही है कि  OpenAI का यह निर्णय सरकारी अनुबंधों में बढ़त दिला सकता है।

Anthropic के क्षेत्र में OpenAI घुसपैठ

AWS और OpenAI का यह साझेदारी महज एक समझौता नहीं बल्कि Anthropic के क्षेत्र में OpenAI का घुसपैठ करने जैसा है। बता दें कि Amazon ने Anthropic में भारी निवेश किया है। Claude मॉडल AWS Bedrock में एंटरप्राइज और सरकारी ग्राहकों के लिए शामिल हैं। Anthropic के लिए पहले से प्रमुख क्षेत्र रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि OpenAI अब अपने मॉडल AWS GovCloud में भी उपलब्ध कराएगा। अगर ऐसा हुआ तो Anthropic की सरकारी कार्यों पर असर पड़ेगा और OpenAI को Anthropic की तुलना में अधिक सरकारी अवसर मिलेंगे।

READ MORE–  ChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?

AWS के क्लाउड नेटवर्क का फायदा

दोनों के हुए साझेदारी को कई परिपेक्ष में देखा जा रहा है। कहा यह जा रहा है कि OpenAI इस साझेदारी से कई सरकारी एजेंसियों तक पहुंच बना सकेगा। वहीं, AWS अपने सरकारी क्लाइंट नेटवर्क में OpenAI का उत्पाद वितरित करेगा। इनमें Secret और Top Secret कार्यभार संभाले जा सकते हैं। AWS की मजबूत क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर OpenAI के लिए नए दरवाजे खोलती है। सरकारी एजेंसियों के लिए यह समाधान सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करता है।

READ MORE–  HPZ Token घोटाला: ED ने देशभर में 10 करोड़ रुपये अटैच किए

OpenAI के हाथों में रहेगी पूरा कंट्रोल

साझेदारी भेलही हुई है लेकिन ओपनएआई पूरा कंट्रोल अपने हाथों में ही रखेगी। अगर AWS किसी खास एजेंसियों को जोड़ना चाहेगी तो उसे OpenAI को इसकी जानकारी देनी होगी। OpenAI सीधे सुरक्षा और संचालन की शर्तों पर समन्वय करेगा।  जरूरत के हिसाब से कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी लागू कर सकती है। जिससे कि संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहे।

सरकार के साथ हुए यह अनुबंध बिजनेस के लिहाज से भरोसेमंद होने का संकेत देती है। साथ ही नए एंटरप्राइज अनुबंधों के दरवाजे भी खोलती है। सरकार के साथ संबंधों को मजबूती प्रदान करती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

HPZ Token घोटाला: ED ने देशभर में 10 करोड़ रुपये अटैच किए
Previous Story

HPZ Token घोटाला: ED ने देशभर में 10 करोड़ रुपये अटैच किए

मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?
Next Story

मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

Latest from OpenAI

Don't Miss