Poco X8 Pro launch India: भारतीय Smartphone बाजार में Poco ने अपने X8 Pro सीरीज के धमाकेदार मॉडल को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल कैमरा, बैटरी और पॉवरफुल प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर की इतनी ताकत है इसमें गेमिंग का आनंद आसानी ली जा सकती है। यानी गेमर्स के लिए यह मॉडल काफी खास रहनेवाला है। तो आइए जानते हैं Poco X सीरीज किस-किस मॉडल में कौन-कौन से फीचर्स उपलब्ध है।
भारत में Poco X8 Pro सीरीज का धमाकेदार लॉन्चिंग से टेक जगत में खलबली…. जानिए फीचर , कीमत और कलर के बार में डिटेल्स में।
तीन नए मॉडल को हुए हैं लॉन्च
कंपनी ने अपने नई X8 Pro सीरीज के स्मार्टफोन को भारतीय यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। इस बार लाइनअप में Poco X8 Pro 5G, Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro Iron Man Edition को शामिल किया गया हैं। वहीं, Poco X8 Pro Max 5G में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का प्रोसेसर लगा है। यह चिपसेट फोन को तेज बनाता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान यह फोन आसानी से काम करता है।
डुअल कैमरा और फास्ट चार्जिंग
नई X8 Pro सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। दोनों मॉडल 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Pro Max वेरिएंट में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। बार-बार बैटरी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
READ MORE- GameStop ने PS3, Xbox 360 और Wii U को बताया Retro
सभी नए मॉडल के स्टोरेज और कीमत
भारत में Poco X8 Pro 5G की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 29,999, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 32,999 रूपए है। Poco X8 Pro 5G Iron Man Edition केवल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में है जिसकी कीमत 34,999 रूपए है। वहीं, Poco X8 Pro Max 5G की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के लिए 39,999 और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के लिए 43,999 रखी गई है।
READ MORE- OpenAI बदलेगा रणनीति, अब कोडिंग और बिजनेस पर होगा पूरा फोकस
बिक्री की तारीख और कलर ऑप्शन
भारत में Poco X8 Pro सीरीज की बिक्री 23 मार्च से दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। Poco X8 Pro 5G ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। Poco X8 Pro Max 5G ब्लैक, ब्लू और व्हाइट शेड्स में मिलेगा। अगर यूजर्स इन्हें खरीदना चाहेंगे तो ये सभी फोन भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। बैंक डिस्काउंट और शुरुआती ऑफर HDFC, ICICI और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर लागू होंगे।
यह सीरीज गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूज़र्स के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।
