OpenAI अब अपनी रणनीति बदलकर कोडिंग टूल्स और बिजनेस यूजर्स पर फोकस कर रहा है।

OpenAI बदलेगा रणनीति, अब कोडिंग और बिजनेस पर होगा पूरा फोकस

7 mins read
1 views
March 17, 2026

Coding AI: OpenAI अब अपने काम करने की रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी का ध्यान अब ज्यादा कोडिंग टूल्स और बिजनेस यूजर्स पर रहेगा। कंपनी का यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब AI मार्केट में मुकाबला तेजी से बढ़ रहा है और दूसरी कंपनियां डेवलपर्स और कंपनियों के बीच मजबूत पकड़ बना रही हैं।

OpenAI का बड़ा फैसला, कई प्रोजेक्ट्स पीछे और बिजनेस टूल्स आगे। जानें कैसे कंपनी AI मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के अंदर इस बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। जल्द ही कर्मचारियों को बताया जा सकता है कि किन प्रोजेक्ट्स को अब कम प्राथमिकता दी जाएगी। पहले OpenAI एक साथ कई तरह के प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा था, लेकिन अब कंपनी कम चीजों पर ध्यान देकर बेहतर काम करना चाहती है।

प्रोडक्टिविटी और बिजनेस पर जोर

हाल ही में कंपनी की एप्लिकेशन CEO फिजी सिमो ने कर्मचारियों से कहा कि अब ध्यान भटकाने का समय नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि कंपनी को ‘साइड प्रोजेक्ट्स’ में उलझने की बजाय प्रोडक्टिविटी और खासकर बिजनेस यूजर्स के लिए टूल्स पर फोकस करना होगा। पिछले साल OpenAI ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए थे। इनमें Sora, Atlas और ई-कॉमर्स फीचर्स शामिल है। इससे कंपनी खबरों में तो बनी रही, लेकिन अंदर काम थोड़ा बिखरा हुआ हो गया क्योंकि एक साथ बहुत सारे प्रोजेक्ट संभालना मुश्किल था।

Anthropic से मिल रही कड़ी टक्कर

OpenAI पर यह बदलाव करने का दबाव भी है। उसकी बड़ी कॉम्पिटिटर कंपनी Anthropic ने एंटरप्राइज मार्केट में मजबूत पकड़ बना ली है। उसके Claude AI टूल्स खासकर कोडिंग के लिए, टेक कंपनियों में तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ इंजीनियर छुट्टियों में भी Claude टूल्स को टेस्ट कर रहे थे, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। इसको देखते हुए OpenAI भी तेजी से कदम उठा रहा है।

कंपनी ने हाल ही में Codex को अपडेट किया और नया GPT 5.4 मॉडल लॉन्च किया, जिसे खासतौर पर प्रोफेशनल काम के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, Codex के अब 20 लाख से ज्यादा साप्ताहिक यूजर्स हैं।

READ MORE: OpenAI के बड़े अधिकारी ने छोड़ी नौकरी, इस बात से थे नाराज

बड़ी डील और निवेश की तैयारी

OpenAI अब एंटरप्राइज सेक्टर में और मजबूत बनना चाहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी TPG, Bain Capital और Brookfield जैसी बड़ी निवेश कंपनियों के साथ मिलकर एक जॉइंट वेंचर बनाने की योजना बना रही है।

इस डील की वैल्यू करीब 10 बिलियन डॉलर हो सकती है।

  • करीब 4 बिलियन डॉलर का निवेश
  • पार्टनर कंपनियों को OpenAI टूल्स का पहले एक्सेस
  • बिजनेस में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देना शामिल है

READ MORE: Britannica और Merriam-Webster ने OpenAI पर लगाया चोरी का आरोप

अब साफ दिशा में आगे बढ़ेगी कंपनी

पहले OpenAI के अंदर कई बार प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकताएं बदलती रहती थीं और संसाधन भी इधर-उधर शिफ्ट होते थे, जिससे कन्फ्यूजन होता था। अब कंपनी एक साफ रास्ता चुन रही है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

DLSS 5 से बदल जाएगी गेमिंग की दुनिया!
Previous Story

DLSS 5 से बदल जाएगी गेमिंग की दुनिया!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss