Valorant New Agent: Riot Games ने मास्टर्स सैंटियागो के ग्रैंड फाइनल्स में एक नए एजेंट Clove का खुलासा किया है। ये ऐजेंट बाकियों के मुकाबले से काफी अलग लगता है।
Valorant में आया नया agent Miks, जो स्मोक नहीं साउंड से करता है खेल, क्रोएशिया का ये DJ-शैली नियंत्रक एजेंट अपनी Team को हील भी करता है, दुश्मन को पुश भी करता है।
Miks है कौन?
Miks क्रोएशिया से आता है और ये एक कंट्रोलर एजेंट है, लेकिन इसका पूरा गेमप्ले साउंड म्यूजिक पर बेस्ड है। Riot ने इसका खुलासा ‘क्लैरिटी’ बाय बंट के रीमिक्स के साथ किया है और पूरा वाइब एकदम DJ वाला था। ये सिर्फ एक और स्मोक एंजेट नहीं है, बल्कि ये राउंड का पूरा टेम्पो कंट्रोल करता है।
Miks की क्षमताओं क्या हैं?
गेम डिजाइनर केविन मेयर ने बताया कि Miks को सोलो हीरो प्लेस के लिए नहीं बनाया गया। उनके शब्दों में Miks उन प्लेयर के लिए है, जो अपनी TEAM को सक्षम करने में मजा ढूंढते हैं।
READ MORE: ‘गेम बनाओ, नाम कमाओ’, Roblox से जानें कैसे?
Miks की चारों क्षमताओं ये हैं
- Harmonize: आपको और आपके साथियों को एक ही समय पर Combat Stim देता है।
- M-Pulse: साउंड वेव्स का इस्तेमाल करके या तो साथियों को ठीक करता है या दुश्मनों को सुन्न कर देता है।
- Waveform: आपको मैप पर स्मोक स्क्रीन लगाने की सुविधा देता है।
- Bassquake: दुश्मनों को पीछे धकेलता है और उनकी गति धीमी कर देता है।
Sound Design की बात करें तो ये सबसे इंट्रस्टिंग पार्ट है। Riot ने पहले म्यूजिक बनाई, फिर उससे साउंड इफेक्ट्स निकाले। केविन मेयर ने कहा कि Bassquake का एहसास बिल्कुल वैसा ही है जैसे कॉन्सर्ट में किसी बड़े स्पीकर के पास खड़े हो और bass सीधे सीने में लगे। साउंड सिर्फ थीम नहीं है बल्कि ये एक गेमप्ले का हिस्सा है।
READ MORE: ‘गेमर’ हो तो सुनो… मिलेगा FREE में ताइवान धूमने मौका, जानें कैसे?
रिलीज डेट और नया कंटेट
Miks 18 मार्च को Season 2026 Act 2 के साथ गेम में आएगा। इसके साथ ये भी आ रहा है।
- नया बैटलपास जिसमें सोलबर्स्ट बैंडिट जैसी स्किन हैं
- ड्रैगन गेट फैंटम वेपन स्किन
- नए प्लेयर कार्ड्स और स्प्रेज
