73 हजार डॉलर पर Bitcoin की धमाकेदार वापसी, मचा हड़कंप!

73 हजार डॉलर पर Bitcoin की धमाकेदार वापसी, मचा हड़कंप!

3 mins read
1 views
March 14, 2026

Bitcoin Futures Update: Bitcoin की कीमत एक बार फिर उछलकर 73,000 डॉलर के आसपास पहुंच गई है। यह पिछले 24 घंटों में 4.2 फीसदी की बढ़त है। फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में Bitcoin 65,000 डॉलर से 70,000 डॉलर के बीच अटकी हुई थी, लेकिन अब तस्वीर थोड़ी बदलती नजर आ रही है।

Bitcoin फिर 73,000 डॉलर के पार, जानिए क्यों फ्यूचर ट्रेडर्स सावधानी के साथ तेज हो रहे हैं, कौन से एक्सचेंज पर कितना लॉन्ग और शॉर्ट है।

क्या है ट्रेडर्स का मूड?

CoinGlass के ताजा डेटा के मुताबिक, पिछले 4 घंटों में 51.17 फीसदी ट्रेडर्स ने लॉन्ग पोजीशन यानी Bitcoin के ऊपर जाने पर दांव लगाया है, जबकि 48.83 फीसदी शॉर्ट पर लगाया है। इसका मतलब साफ है कि ज्यादातर ट्रेडर्स को लग रहा है कि Bitcoin और ऊपर जाएगी। पैसों में देखें तो 7.29 अरब डॉलर लॉन्ग बनाम 6.96 अरब डॉलर शॉर्ट है। पूरे 24 घंटे का डेटा देखें तो 50.44 फीसदी लॉन्ग और 49.56 फीसदी शॉर्ट है।

READ MORE: JP Morgan पर लगा क्रिप्टो घोटाले में मदद करने का आरोप

कौन सा एक्सचेंज कहां खड़ा है?

Binance सबसे बड़ा फ्यूचर एक्सचेंज है और यहां 52.2 फीसदी लॉन्ग हैं। OKX पर 51.56 फीसदी और Bybit पर 51.39 फीसदी लॉन्ग हैं। KuCoin और Hyperliquid पर तो 54 फीसदी से ज्यादा लॉन्ग हैं। हालांकि Bitunix थोड़ा अलग है जहां 51.92 फीसदी शॉर्ट पोजीशन है।

READ MORE: क्रिप्टो दुनिया में नया हैक, DBXen से 150K डॉलर गायब

बड़े इन्वेस्टर्स और आम लोगों का क्या हाल है?

Binance और OKX पर आम रिटेल ट्रेडर्स फिलहाल ज्यादा आक्रामक नहीं हैं। उनका अनुपात लगभग 0.91 से 0.94 के बीच है, जो नेचुरल माना जाता है, लेकिन बड़े इन्वेस्टर्स की बात करें तो OKX Whales काफी तेज हैं, जबकि Bybit के स्मार्ट मनी में थोड़ी मंदी है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

क्या महंगा होगा मोबाइल इंटरनेट? सरकार डेटा यूज पर टैक्स लगाने की कर रही विचार
Previous Story

क्या महंगा होगा मोबाइल इंटरनेट? सरकार डेटा यूज पर टैक्स लगाने की कर रही विचार

Latest from Bitcoin

Don't Miss