Test में फेल हुआ Meta का Avocado! जानें नई लॉन्च डेट

Test में फेल हुआ Meta का Avocado! जानें नई लॉन्च डेट

5 mins read
162 views
March 13, 2026

Avocado AI Launch Delay: Meta ने चुपचाप अपने नए और सबसे ताकतवर AI model Avocado की launch को आगे खिसका दिया है। पहले इसे इसी महीने लॉन्च होना था, लेकिन अब खबर है कि ये मई या जून से पहले नहीं लॉन्च होगा।

AI की दौड़ में Meta का Avocado model पिछड़ा, Google के Gemini से भी कमजोर निकला। अब कंपनी खुद Google का model इस्तेमाल करने पर सोच रही है।

क्यों हो रही देरी?

दरअसल, जब Meta की टीम ने अंदरूनी टेस्टिंग की तो पता चला कि Avocado अभी उतना तैयार नहीं है जितना होना चाहिए। ये मॉडल अभी Google के Gemini 2.5 और Gemini 3 के बीच ही कहीं टिकता है।  AI की दौड़ में कोई भी कंपनी ऐसा model नहीं लाना चाहती जो competitors से पीछे हो इसीलिए Meta की टीम अभी इसे और बेहतर बनाने में जुटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में ही खबरें आई थीं कि Avocado को पहली तिमाही तक लॉन्च किया जाएगा, लेकिन वो डेडलाइन अब पीछे छूट गई।

AI की दुनिया में कितनी कड़ी है टक्कर?

Meta, Google और दूसरी बड़ी टेक कंपनियां इस वक्त एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं। ये सभी ऐसे AI models बना रही हैं जो लिख सकें, कोड कर सकें और सोच-समझ सकें। Lab में सब कुछ बढ़िया लगता है, मगर जब गहरी टेस्टिंग होती है तो कमियां सामने आती हैं।

READ MORE: Meta ने खरीदा AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम

Meta का बड़ा प्लान जारी है

देरी के बावजूद Meta ने अपना बड़ा खेल नहीं रोका है। कंपनी इस साल 115 से 135 अरब डॉलर खर्च करने वाली है। इसमें वह अपने खुद के AI chips बनाना, AI infrastructure बढ़ाना और बड़े-बड़े AI models develop करना शामिल है। कंपनी का लक्ष्य superintelligence बनाना है। यानी ऐसा AI जो इंसानों से भी ज्यादा काम कर सके।

Meta के स्पोकपर्सन ने कहा कि आने वाला मॉडल अच्छा होगा और ये दिखाएगा कि कंपनी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जल्द ही लोगों को वो दिखाने के लिए एक्साइटेड हैं जो हम पका रहे हैं।

READ MORE: Meta ने AI सोशल नेटवर्क Moltbook को खरीदा

क्या Meta लेगा Google का सहारा?

रिपोर्ट के अनुसार Meta के अंदर इस बात पर भी चर्चा हो चुकी है कि कुछ वक्त के लिए Google के Gemini model को license पर लेकर अपने AI products में इस्तेमाल किया जाए। हालांकि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Adobe के CEO शांतनु नारायण होने वाले हैं रिटायरमेंट
Previous Story

Adobe के CEO शांतनु नारायण होने वाले हैं रिटायरमेंट

क्या ईरान अपनी मिसाइल में चीन के GPS का इस्तेमाल कर रहा है?
Next Story

क्या ईरान अपनी मिसाइल में चीन के GPS का इस्तेमाल कर रहा है?

Latest from Artificial Intelligence

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं 'वरदान'

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं ‘वरदान’

Job Transformation: बेंगलुरु में आयोजित फ्यूचर ऑफ वर्क समिट में एआई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहाँ एक तरफ उपमुख्यमंत्री डी.के.
AI Job Market 2026

क्या एआई ने ‘फ्रेशर्स’ के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है? लिंक्डइन की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें!

AI Job Market 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में ताज़ा ग्रेजुएट्स के मन में एक ही सवाल है। अगर नौकरियां बढ़ रही हैं

Don't Miss