गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटर

गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटर

6 mins read
1 views
March 13, 2026

ASUS ROG Strix OLED monitor: गेमिंग के शौकीन के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। ASUS ने ROG Strix OLED Monitor को लॉन्च कर दिया है। ASUS ने एक नहीं तीन-तीन ROG Strix ब्रांड के नए OLED मॉनिटर को बाजार में उतार दिया हैं। कंपनी का उद्देश्य हाई-एंड OLED तकनीक को ज्यादा गेमर्स तक पहुंचाना है। QHD डिस्प्ले और तेज रिफ्रेश रेट वाले ये मॉनिटर खासतौर पर प्रतिस्पर्धी गेमिंग को और रोमांचक बनाने के लिए तैयार किया गया है। तो आइए जानतें इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।

अगर आप गेम के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है। ASUS ने अपना नया मॉनिटर लॉन्च कर दिया है…तो जानते हैं कितना ताकतवर है यह।

तेज रिफ्रेश रेट के साथ दमदार परफॉर्मेंस

नए लाइनअप में ROG Strix सीरीज में OLED XG27AQDMG Gen 2, OLED XG27ACDMS और OLED XG27AQDMES शामिल हैं। इनमें से दो मॉडल 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। वही, एक मॉडल 280Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है। OLED तकनीक के कारण इनका 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम काफी तेज माना जा रहा है। गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट साफ-साफ दिखाई देता है।

बेहतर विजुअल क्वालिटी

इन मॉनिटर्स में QHD, 2560×1440 रिज़ॉल्यूशन के साथ OLED पैनल मिल रहा है। इसके साथ ही अगर कलर की बात करें तो गहरे ब्लैक, कॉन्ट्रास्ट और शानदार रंग प्रदान करता है। यही वजह है कि तेज गति वाले गेम्स में भी विजुअल क्वालिटी बनी रहती है और खिलाड़ियों को ज्यादा आकर्षित करती है।

READ MORE-  FBI का ताला टूटा, एप्सटीन की काली फाइलें हैकर के हाथ लगीं!

स्क्रीन सुरक्षा के लिए खास फीचर

ASUS ने इन मॉनिटर्स में OLED पैनल की सुरक्षा के लिए OLED Care Pro फीचर शामिल किया है। इसमें Neo Proximity Sensor जैसी तकनीक दी गई है। जिसकी खासियत यह है कि यूजर के सामने न होने पर स्क्रीन के व्यवहार को ऑटोमैटिक तरीके से मैनेज कर बर्न-इन जैसी समस्या से बचाने में मदद करती है।

READ MORE- AI के बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर

कीमत ने बढ़ाई गेमर्स की उम्मीद

नए ROG Strix OLED मॉनिटर्स की शुरुआती कीमत करीब 599 डॉलर रखी गई है। यानी भारतीय मुद्रा में यह 55500 के करीब मिल सकता है। यह कीमत पहले के कई OLED गेमिंग मॉनिटर्स की तुलना में काफी कम है। कम कीमत में हाई-एंड फीचर्स मिलने से यह गेमर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है।

मॉनिटर मार्केट में बदलता ट्रेंड

बात अगर OLED तकनीक की करें तो यह धीरे-धीरे प्रीमियम से मेनस्ट्रीम श्रेणी की ओर बढ़ रही है। कंपनियां अब इसे किफायती कीमतों में उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही हैं। इमेज क्वालिटी वाले मॉनिटर अब ज्यादा लोगों की पहुंच में आने लगे है। यानी गेमिंग लवर्स के लिए अच्छे दिन आने लगे हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Google Maps में आया गजब का फीचर...चैट
Previous Story

Google Maps में आया गजब का फीचर…चैट में ही बताएगा लोकेशन और देगा सलाह

Latest from Gadgets

Don't Miss