Nvidia ने Thinking Machines Lab में किया बड़ा इन्वेस्टमेंट

Nvidia ने Thinking Machines Lab में किया बड़ा इन्वेस्टमेंट

5 mins read
16 views
March 11, 2026

Nvidia AI Investment: Nvidia ने AI में अपना निवेश और बढ़ा दिया है। कंपनी ने Thinking Machines Lab में पैसा लगाया है। यह स्टार्टअप OpenAI की पूर्व CTO मीरा मुराती ने शुरू किया है। Nvidia इस स्टार्टअप को नए और पावरफुल AI प्रोसेसर भी देगा ताकि वो अपनी अगली पीढ़ी के AI मॉडल बना सके।

Nvidia ने AI में बढ़ाया निवेश, Thinking Machines Lab के साथ साझेदारी कर नई टेक्नोलॉजी और पावरफुल AI चिप्स देगा।

इस साझेदारी का मकसद है कि Nvidia नई AI कंपनियों को सपोर्ट करे और उन्हें वो कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म दे, जिससे वे अपनी टेक्नोलॉजी को सही तरीके से चला सकें। दोनों कंपनियों ने निवेश की रकम नहीं बताई, लेकिन कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों की योजना है कि वे AI के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में और गहरा सहयोग करें।

Vera Rubin AI Accelerators और Thinking Machines की योजनाएं

Thinking Machines को Nvidia के नए Vera Rubin AI accelerators भी मिलेंगे। यह अगले साल लॉन्च होंगे और यह कई सालों के डील का हिस्सा हैं। ये चिप्स इतना पावरफुल हैं कि करीब 1 गीगावाट की कंप्यूटिंग पावर देंगे। समझें तो यह लगभग 750,000 घरों की बिजली खपत के एक-चौथाई के बराबर है। Thinking Machines के AI सिस्टम इन पावरफुल चिप्स पर ट्रेन और ऑपरेट किए जाएंगे। इससे स्टार्टअप को इंडस्ट्री के सबसे एडवांस कंप्यूटिंग रिसोर्स मिलेंगे। Nvidia पहले भी इस कंपनी में निवेश कर चुका है, लेकिन उस डील की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई थी।

READ MORE: चीन को अभी नहीं मिली Nvidia की H200 AI चिप!

Nvidia का मकसद है AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाना। कंपनी स्टार्टअप्स में पैसा लगाती है और उन्हें अपना हार्डवेयर भी देती है। इससे Nvidia के चिप्स की मांग भी बढ़ती है। कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Nvidia ऐसे कंपनियों में निवेश करता है जो उसकी टेक्नोलॉजी के ग्राहक भी हैं। इस तरह एक सर्कुलर इकोसिस्टम बनता है।

READ MORE: Nvidia ने चीन के लिए बनाना बंद किया H200 चिप

Thinking Machines Lab ने मुराती के नेतृत्व में जल्दी ही नाम बनाया। इसने कई पहले OpenAI रिसर्चर्स और इंजीनियर्स को हायर किया है, जो एडवांस AI सिस्टम बना रहे हैं। अक्टूबर में कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट Tinker लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म डेवलपर्स को बड़े लैंग्वेज मॉडल, जैसे ChatGPT, को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Strategy को Bitcoin से 551 मिलियन डॉलर का फायदा
Previous Story

Strategy को Bitcoin से 551 मिलियन डॉलर का फायदा

Cerebras के साथ मिलकर Nvidia को टक्कर देने की तैयारी में Oracle
Next Story

Cerebras के साथ मिलकर Nvidia को टक्कर देने की तैयारी में Oracle

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss