Google Messages बेटा में Smart Reply के लिए नया कंट्रोल फीचर जोड़ा गया

अब गलती से नहीं जाएगा मैसेज! Google Messages में आया जबरदस्त फीचर

5 mins read
1 views
March 10, 2026

Smart reply feature: Google Messages इस्तेमाल करनेवालों के लिए खुशखबरी है। Google Messages ने अपने यूजर्स के लिए कमाल का फीचर लॉन्च करने जा रहा है। यह बीटा वर्जन में एक नया फीचर Tap to Send और Tap to Draft साथ रोलआउट हो रहा है। यह फीचर यूजर्स को Smart Reply भेजने से पहले उस मैसेज को एडिट करने का मौका देगा। इसके अलावे कई सारे विकल्प हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से।

Google Messages इस्तेमाल करनेवालों के लिए खुशखबरी! बीटा वर्जन में आया नया फीचर आया…जानिए इस नया फीचर क्या है खास बात।

जानिए कैसे काम करती है Smart Reply

बता दें कि Google Messages अब एआई के साथ मिलकर और स्मार्ट बन गया है। Smart Reply  भी एक Artificial Intelligence सुविधा से लैस है। यह जब कोई मैसेज आता है तो अपने-आप कुछ छोटे-छोटे संभावित जवाब दिखाता है। ताकि यूजर्स बिना देर किए जबाव भेज सके। यह सुझाव चैट बॉक्स के ऊपर दिखाई देते हैं। अभी तक इन सुझावों पर टैप करते ही मैसेज सीधे भेज दिया जाता था। यही वजह थी कि कई बार यूजर्स गलती से भी जवाब भेज देते थे।

READ MORE-  प्रीमियम फोन की रेस में Apple निकला आगे, Samsung पीछे

जोड़ा गया नया Tap to Draft विकल्प

इसके अलावे Google ने Tap to Draft नाम का नया विकल्प भी जोड़ा गया है। इस सेटिंग को चालू कर देने पर Smart Reply से मैसेज तुरंत नहीं जाएगा। वह पहले ड्राफ्ट बॉक्स में आ जाएगा। इसके बाद यूजर चाहे तो उसमें बदलाव कर सकता है। उसे डिलीट भी कर सकता है। यानी सारा कंट्रोल यूजर्स के हाथों में होगा।

READ MORE-  Apple होगा पहले से ज्यादा खास, कंपनी लाई 3D प्रिंटिंग तकनीक

कैसे और कहां मिलेगा ऑप्शन

इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Settings जाना होगा। फिर Suggestions पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Tap to Send सेक्शन मिलेगा। यहां ध्यान देने की जरूरत यह है कि अगर टॉगल ऑफ रहा तो Smart Reply पहले की तरह तुरंत भेजा जाएगा। टॉगल ऑन करने पर यह Tap to Draft बन जाएगा और मैसेज पहले ड्राफ्ट में आएगा। फिर यूजर्स अपने हिसाब से एडिट कर उसे कहीं भी भेज सकते हैं।

इस प्रकार से देखें तो यह यूजर्स को काफी सुरक्षित चैटिंग या मैसेंजिंग का अनुभव दे सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ऑयल ट्रेड में क्रिप्टो ‘Whales’ की एंट्री,
Previous Story

ऑयल ट्रेड में क्रिप्टो ‘Whales’ की एंट्री, करोड़ों डॉलर लिक्विडेट

ChatGPT सर्च के बाद दो छात्राओं की मौत, एलन मस्क ने दिया जवाब
Next Story

ChatGPT सर्च के बाद दो छात्राओं की मौत, एलन मस्क ने दिया जवाब

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss