Pentagon की पाबंदी के बाद भी Anthropic को मिला Microsoft का साथ

Pentagon की पाबंदी के बाद भी Anthropic को मिला Microsoft का साथ

5 mins read
2 views
March 7, 2026

Microsoft Support Anthropic:  Pentagon औऱ Anthropic विवाद में अब Microsoft की एंट्री हो गई है। Microsoft के CEO Satya Nadella ने Anthropic को सपोर्ट करते हुए कहा है कि यूजर्स को एआई मॉडल चुनने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि अपने यूजर्स के लिए Anthropic की एआई तकनीक का उपयोग करता रहूंगा।

Pentagon औऱ Anthropic विवाद के बाद AI कंपनियों के बीच एक अलग तरह की कंपटीशन शुरू हो गई है। अब Microsoft ने Anthropic को समर्थन दिया। जानिए वजह।

मामला कोर्ट में जाने की हो रही है बात

बता दें कि इनदिनों अमेरिका में AI को लेकर बड़ा विवाद खड़ा है। विवाद इतना बढ गया है कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने तो AI कंपनी Anthropic को सप्लाई-चेन रिस्क तक घोषित कर दिया है। जिसके बाद मामला और तुल पकड़ती जा रही है। खासकर Pentagon और OpenAI में समझौते के बाद तो यह मामला और विवादित बन गया है। मामला कोर्ट तक जाने की बात कही जा रही है।

Microsoft नें Pentagon के लिए सेवाएं की बंद

पेटागन द्वारा Anthropic को सप्लाई-चेन रिस्क घोषित किए जाने के बाद Microsoft ने भी अपनी बातें रखी है। कंपनी का कहना है कि अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए सेवाएं बंद कर दी जाएगी। लेकिन अन्य कई प्लेटफार्म Anthropic के एआई उपलब्ध रहेगा। इन प्लेटफार्म का उपयोग कर रहे यूजर्स को ये सेवाएं निर्बाध रूप से मिलती रहेगी।

READ MORE- बढ़ जाएगा क्रिएटर्स का कमाई, X ने लॉन्च किया जबरदस्त फीचर

अमेरिकी सरकार और AI कंपनियों के बीच तनाव

रिपोर्ट की माने तो राष्ट्रपति Donald Trump ने संघीय एजेंसियों से Anthropic के एआई का उपयोग बंद करने की लोगों से गुजारिश की थी। Nadella का कहना है कि यूजर्स को AI मॉडल चुनने की आज़ादी मिलनी चाहिए। यहीं वजह है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर Anthropic और OpenAI दोनों के मॉडल उपलब्ध करा रही है।

READ MORE- अब झूठी Crypto Tips का खेल खत्म, OKX Orbit लाया सच

अरबों डॉलर का AI निवेश

Microsoft और Anthropic के बीच अरबों का निवेश की बात कही जा रही है। Anthropic ने तो Microsoft Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म पर करीब 30 अरब डॉलर खर्च करने की अपनी सहमति जता चुकी है। वहीं, Microsoft ने भी लगभग 5 अरब डॉलर निवेश करने के लिए समझौता किया है। हलांकि, Microsoft अभी भी सबसे बड़ा निवेश OpenAI के ही साथ है।

पिछले एक हफ्तें चल रहा यह विवाद दिन- प्रतिदिन अलग-अलग रूप में सामने आते जा रहे हैं। एक ओऱ एआई की रफ्तार तो वहीं विवादों का बाजार काफी गर्म होता दिख रहा है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Meta ने खरीदा AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम
Previous Story

Meta ने खरीदा AI स्टार्टअप Gizmo की पूरी टीम

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss