WhatsApp Paid Subscription: WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी WhatsApp Plus नाम के एक प्रीमियम प्लान पर काम कर रही है। हालांकि, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब्सक्रिप्शन पूरी तरह ऑप्शनल होगा।
WhatsApp में जल्द पेड सब्सक्रिप्शन फीचर आ सकता है। WhatsApp Plus प्लान में ऐप के लुक को कस्टमाइज करने, 20 चैट पिन करने और एक्सक्लूसिव स्टिकर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद।
WhatsApp Plus में मिल सकते हैं एक्स्ट्रा फीचर्स
WhatsApp शुरू से ही अपने मुख्य मैसेजिंग फीचर्स को मुफ्त रखता आया है। दुनिया भर में अरबों लोग इस ऐप का इस्तेमाल मैसेज भेजने, कॉल करने और ग्रुप चैट के लिए करते हैं। अब कंपनी एक ऐसा प्रीमियम लेयर जोड़ने की योजना बना रही है, जिसमें कुछ अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान हो सकता है।
ऐप के लुक को बदलने के लिए मिल सकते हैं नए विकल्प
WhatsApp Plus का सबसे बड़ा बदलाव कस्टमाइजेशन से जुड़ा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान में यूजर्स को ऐप के डिजाइन और इंटरफेस को बदलने के कई ऑप्शन मिल सकते हैं। इनमें करीब 14 अलग-अलग ऐप आइकन, कई तरह के एक्सेंट कलर विकल्प और इंटरफेस के लिए नई थीम बदलने का विकल्प शामिल हो सकते हैं।
इन फीचर्स का मकसद यूजर्स को ऐप के लुक पर ज्यादा कंट्रोल देना है। पहले कई लोग थीम या आइकन बदलने के लिए अनऑफिशियल WhatsApp मॉड्स का इस्तेमाल करते थे। ऐसे में अगर कंपनी खुद यह सुविधा देती है तो ऐसे मॉड ऐप्स की जरूरत कम हो सकती है।
READ MORE: SC ने WhatsApp और Meta को फटकारा
ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा भी मिल सकती है
WhatsApp में फिलहाल यूजर्स सिर्फ 3 चैट को ही ऊपर पिन कर सकते हैं, लेकिन WhatsApp Plus में यह संख्या काफी बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रीमियम प्लान में यूजर्स 20 चैट तक पिन कर पाएंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है जो एक साथ ऑफिस ग्रुप, परिवार की चैट और दोस्तों की बातचीत संभालते हैं।
खास रिंगटोन और स्टिकर भी मिल सकते हैं
- WhatsApp कॉल के लिए खास रिंगटोन
- एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक
- मैसेज पर नए रिएक्शन स्टाइल
READ MORE: अब whatsapp स्टेटस सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स संग शेयर होगा
FREE यूजर्स के लिए ऐप पहले जैसा ही रहेगा
रिपोर्ट में यह भी साफ कहा गया है कि WhatsApp का मूल अनुभव सभी के लिए FREE ही रहेगा। फिलहाल, कंपनी ने WhatsApp Plus की कीमत या लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह फीचर अभी विकास के चरण में है, इसलिए संभव है कि लॉन्च से पहले इसमें कुछ बदलाव भी किए जाएं।
