Indonesia Social Media: इंडोनेशिया सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। देश के संचार मंत्री मेउत्या हाफिद ने शुक्रवार को बताया कि अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं बना सकेंगे। मंत्री ने इस नियम पर अपने दस्तखत भी कर दिए हैं और यह जल्द ही लागू होने वाला है।
क्या आपके बच्चे सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताते हैं? इंडोनेशिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने का फैसला कर लिया है।
किन ऐप्स पर लगेगी रोक?
सरकार ने साफ कर दिया है कि YouTube, TikTok, Facebook, Instagram, Threads, X, Bigo Live और Roblox जैसे प्लेटफॉर्म पर 16 साल से छोटे बच्चों के अकाउंट नहीं चलेंगे। यह बैन 28 मार्च से लागू होना शुरू होगा और धीरे-धीरे सभी प्लेटफॉर्म पर लागू किया जाएगा।
Read More: ऑस्ट्रेलिया के बाद इस देश में बैन हुआ सोशल मीडिया!
आखिर क्यों लेना पड़ा यह फैसला?
मंत्री हाफिद ने दो टूक कहा कि बच्चे आज पोर्नोग्राफी, साइबरबुलिंग, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया की लत जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि माता-पिता को अकेले इन खतरों से न लड़ना पड़े। उन्होंने यह भी माना कि शुरुआत में बच्चे नाराज हो सकते हैं और माता-पिता उलझन में पड़ सकते हैं लेकिन बच्चों का भविष्य इससे कहीं ज्यादा जरूरी है।
Meta के दफ्तर पर पड़ा छापा
इसी हफ्ते सरकार ने Meta के जकार्ता ऑफिस पर अचानक छापेमारी की। Facebook, Instagram और WhatsApp पर हानिकारक कंटेंट को लेकर Meta को कड़ी चेतावनी दी गई। TikTok और Meta दोनों से जवाब मांगा गया है लेकिन अभी तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Read More: YouTube अब FREE यूजर्स के लिए हुआ मुश्किल
दक्षिण-पूर्व एशिया में पहली बार
इंडोनेशिया ऐसा करने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर 2025 में यही कदम उठाया था जहां बच्चों के करीब 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा चुके हैं।
