NotebookLM Update: Google ने एआई आधारित टूल्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने NotebookLM में नया Cinematic Video Overviews फीचर पेश किया है। जिससे यूजर्स को ज्यादा विजुअल और आकर्षक वीडियो के रूप में जानकारी देखने को मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में।
Google ने NotebookLM में जोड़ा जबरदस्त फीचर, जो AI की मदद से एनिमेशन और विजुअल्स के बनाएगा काफी आकर्षक…जानिए कैसे आपके लिए कितना है उपयोगी।
मुश्किल जाकारियों को समझना आसान
बता दें कि इस अपडेट के बाद NotebookLM किसी विषय को समझाने के लिए सिनेमैटिक स्टाइल वीडियो तैयार करेगा। इसमें ग्रफिक्स, एनिमेशन और कई सारे तत्वों को जोड़ा जाएगा। जिससे यूजर्स को कठिन से कठिन जानकारियों को समझना काफी आसान होगा।
कई एडवांस AI मॉडल का सपोर्ट
बताया जा रहा है कि इस फीचर को गूगल के कई एडवांस AI मॉडल का सपोर्ट मिल रहा है। जिनमें Gemini 3, Nano Banana Pro और Veo 3 का नाम शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें Gemini एक क्रिएटिव डायरेक्टर की तरह काम करता है। इसके अलावे वीडियो को कैसे आकर्षक बनाना है। क्या स्टाइल रखने हैं। सब जेमिनी ही तय करता है।
READ MORE- अब Apple Music पर AI कंटेंट की होगी पहचान!
AI Ultra सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध
कंपनी की ओर से वर्तमान में Google AI Ultra सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी यह साफ नहीं हुआ है अन्य यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा। लेकिन उम्मींद की जा रही है कि इसका भी कुछ न कुछ रास्ता निकाला जाएगा। जो अभी तय नहीं। सबकुछ आधिकारिक रूप पुष्टि होने के बाद स्पस्ट हो पाएगा। AI Ultra सब्सक्राइबर इसे वेब और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर यूज कर सकते हैं।
READ MORE- Pentagon डील के बाद अब सैम ऑल्टमैन की NATO पर नजर
NotebookLM ऐप भी कई बदलाव
फिलहाल इसकी शुरुआत अंग्रेजी भाषा से की गई है। NotebookLM ऐप में भी छोटे ही सही लेकिन महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। जिसके बदौलत यूजर्स सीधे Google Drive, Google Docs खोल सकते हैं। गूगल शीट और गूगल स्लाइड को भी उनके मुख्य ऐप में खोल सकते हैं। इससे Document को देखने और एडिट करने काफी सहज होगा।
AI Mode Canvas फीचर को मिली ताकत
कंपनी ने Google AI Mode Canvas फीचर को भी पॉवरफुल बनाया है। इससे रचनात्मक लेखनी और कोडिंग कार्य करने में मदद मिलती है। यानी एक वर्कस्पेस की तरह काम करेगा। इसके अलावे, सर्च के अंदर ही डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट करना, आकर्षक टूल बनाना आदि कार्य को कर सकते हैं।
आने वाले समय में अन्य कार्यों के लिए काफी उपयोगी जानकारी भी जोड़ी जा सकती है। फिलहाल, यह उन यूजर्स के लिए काफी कारगर सिद्ध हो सकता है जो टेक्स्ट से ज्यादा विजुअल के जरिए जानकारी सहजता से समझते हैं।
