अमोदेई ने OpenAI को लगाई फटकार

Anthropic फिर Pentagon में, अमोदेई ने OpenAI को लगाई फटकार

6 mins read
174 views
March 5, 2026

Dario Amodei Slams OpenAI: Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने इस सप्ताह अपने स्टाफ को एक आंतरिक मेमो भेजा, जिसमें उन्होंने OpenAI और CEO सैम ऑल्टमैन पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि OpenAI का नया समझौता अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ केवल दिखावा है और यह अमेरिकी नागरिकों की निगरानी या पूरी तरह से स्वायत्त हथियारों जैसी खतरनाक चीजों को रोकने में असफल है।

AI कंपनियों का विवाद: Anthropic ने OpenAI की Pentagon डील को बताया खतरनाक और दिखावटी। समझें AI, सुरक्षा और रक्षा विभाग की कहानी।

OpenAI की सुरक्षा नीतियों पर फटकार

अमोदेई ने मेमो में लिखा कि OpenAI की सुरक्षा सिर्फ 20% असली और 80% दिखावटी है। उन्होंने बताया कि मॉडल यह नहीं पहचान सकता कि डेटा अमेरिकी नागरिकों से आया है या हथियारों पर मानव नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपाय अक्सर काम नहीं आते और जॉलब्रेक जैसी समस्याएं आसानी से हो सकती हैं। अमोदेई ने यह भी कहा कि OpenAI ने समझौता इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उन्हें कर्मचारियों को खुश करना था, जबकि Anthropic ने वास्तविक सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

READ MORE: Matt Shumer की चेतावनी, AI बदलाव कोविड से भी बड़ा

Anthropic और सरकार के बीच तनाव

अमोदेई ने ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत के दौरान खटास का जिक्र किया। Anthropic ने अपनी सुरक्षा नीतियों पर डटा रहा और किसी तरह का समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने ट्रंप को दिखावा करने वाला समर्थन नहीं दिया, हमने AI नियमों का समर्थन किया और कई AI नीतियों के बारे में सच बोला। हमने अपनी सीमाओं का पालन किया, जबकि OpenAI ने सिर्फ दिखावटी सुरक्षा दिखाई।

Pentagon ने Anthropic से कहा कि सभी कानूनी उपयोग के लिए ढीली सीमाओं को स्वीकार करें। अंत में कहा गया कि अगर Anthropic अपने एक अनुच्छेद को हटाए तो शर्तें मान ली जाएंगी। अमोदेई ने इसे संदिग्ध बताया क्योंकि वही स्थिति थी जिससे Anthropic सबसे ज्यादा चिंतित था। स्वायत्त हथियारों के मामले में उन्होंने कहा कि मानव नियंत्रण होना जरूरी है, लेकिन यह नीति जल्दी बदल सकती है। अमोदेई ने OpenAI और Department of War के संदेशों को भ्रमित करने वाला और झूठा बताया।

READ MORE: Anthropic ने बेंगलुरु में खोला नया ऑफिस, भारत में बढ़ाई AI गतिविधियां

बातचीत फिर से शुरू

रिपोर्ट के अनुसार, अमोदेई अब रक्षा विभाग के रिसर्च और इंजीनियरिंग अंडर-सचिव एमिल माइकल से फिर से बातचीत कर रहे हैं। इसका लक्ष्य है कि Anthropic की तकनीक रक्षा परियोजनाओं में जारी रहे। इससे Anthropic को supply chain risk के खतरे से बचाया जा सके। Anthropic 2025 से 200 मिलियन डॉलर का समझौता लेकर Claude को अमेरिकी गोपनीय सेटिंग्स में इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी चाहती है कि रक्षा काम में बनी रहे, लेकिन सुरक्षा मानकों को कम न करे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Oppo जल्द ही अपने स्मार्टफोन में लाने जा रहा है Quick Share फीचर
Previous Story

Oppo यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब iPhone में सीधे भेज सकेंगे फोटो- वीडियो

Meta के स्मार्ट ग्लास वीडियो लीक पर UK ने शुरू की जांच
Next Story

Meta के स्मार्ट ग्लास वीडियो लीक पर UK ने शुरू की जांच

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss