Starlink V2: Satellite Internet अब सिर्फ दूर-दराज़ इलाकों का विकल्प नहीं रहना चाहता। Starlink अपनी दूसरी जेनरेशन के V2 सैटेलाइट नेटवर्क के साथ मौजूदा ब्रॉडबैंड और 5G नेटवर्क को टक्कर देने की तैयारी में है। कंपनी का दावा है कि आने वाले साल के अंत तक यूज़र्स को 150 Mbps तक की स्पीड मिल सकती है।
SpaceX मिड-2027 से हर लॉन्च में 50+ V2 सैटेलाइट भेजेगा, छह महीनों में पूरी कॉन्स्टेलेशन का लक्ष्य। जानिए यूजर्स को इससे क्या होनेवाला है फायदा।
हाई-परफॉर्मेंस 5G नेटवर्क जैसा अनुभव
Mobile World Congress 2026 में कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव Michael Nicolls ने कहा कि Starlink Mobile का उद्देश्य ऐसा अनुभव देना है। ठीक वैसे ही जैसा हाई-परफॉर्मेंस 5G नेटवर्क से कनेक्ट होने पर मिलता है। यानी सैटेलाइट कनेक्शन और ज़मीनी नेटवर्क के बीच का अंतर कम करना।
100 गुना ज्यादा डेटा क्षमता
नई Satellite V2 कॉन्स्टेलेशन अपने पिछले वर्जन की तुलना में 100 गुना अधिक डेटा डेंसिटी देने में सक्षम होगी। इससे न सिर्फ तेज़ डाउनलोड स्पीड मिलेगी, बल्कि स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग और वॉइस कॉल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। मौजूदा नेटवर्क जहां पृथ्वी के ध्रुवीय इलाकों में कमजोर साबित होते हैं, वहीं V2 सैटेलाइट वहां भी बेहतर कनेक्टिविटी में सक्षम होगा। यह वैज्ञानिक अभियानों और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत हो सकती है।
READ MORE- AI के दौर में 9 नौकरियां खतरे में, अभी से हो जाएं तैयार, देखें List
इन टेलीकॉम दिग्गज से मिलाया हाथ
SpaceX की योजना है कि मिड-2027 से हर लॉन्च में 50 से ज्यादा V2 सैटेलाइट भेजे जाएं। कंपनी छह महीनों में पूरी कॉन्स्टेलेशन तैयार करने का लक्ष्य रखी है। जिससे विश्वस्तर पर नेटवर्क कवरेज तेज़ी से बढ़ सके। Starlink ने जर्मनी की टेलीकॉम दिग्गज Deutsche Telekom के साथ हाथ मिलाया है। 2028 से यह साझेदारी यूरोप में इंटरनेट कवरेज की कमी को दूर करने में मदद करेगी।
READ MORE- अब नेटवर्क होगा AI से लैस! Qualcomm का Wi-Fi 8 और 6G मास्टरप्लान तैयार
उक्त बातों को जानने के बाद Starlink का V2 नेटवर्क संकेत देता है कि भविष्य में सैटेलाइट इंटरनेट सिर्फ बैकअप विकल्प नहीं, बल्कि मुख्यधारा का हाई-स्पीड कनेक्शन बन सकता है।
