अब नेटवर्क होगा AI से लैस! Qualcomm का Wi-Fi 8 और 6G मास्टरप्लान तैयार

अब नेटवर्क होगा AI से लैस! Qualcomm का Wi-Fi 8 और 6G मास्टरप्लान तैयार

6 mins read
309 views
March 3, 2026

Qualcomm Wi-Fi 8: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के मंच से Qualcomm ने बड़ा संदेश दिया है। कंपनी का कहना है कि आने वाला दशक सिर्फ तेज इंटरनेट का नहीं, बल्कि AI-चालित कनेक्टिविटी का होगा। इसी दूरगामी सोच के साथ कंपनी ने ऐसा तकनीक का खाका पेश किया है, जो स्मार्टफोन से लेकर एंटरप्राइज नेटवर्क तक हर स्तर पर बदलाव ला सकती है। Dragon wing प्रोडक्ट पोर्टफोलियो लॉन्च करने की भी बात कही जा रही है। वहीं, कंपनी ने 2029 से 6G नेटवर्क के विश्वस्तर पर रोलआउट की योजना का ऐलान किया है।

FastConnect 8800 से दोगुनी Wi-Fi स्पीड और 6G के लिए ग्लोबल रणनीति तय…जानें Qualcomm की भविष्य की कनेक्टिविटी योजनाओं के बारे में।

5G में AI की नई परत

Qualcomm का नया X105 5G मॉडेम उसकी पाँचवीं पीढ़ी का 5G AI प्रोसेसर है। कंपनी इसे एजेंटिक AI के साथ जोड़ रही है। नेटवर्क खुद यूज़र की स्थिति के हिसाब से व्यवहार बदलेगा। भले ही इसके उपयोग के उदाहरण सीमित बताए गए हों, लेकिन इशारा साफ है कि आने वाले समय में 5G सिर्फ स्पीड नहीं, बल्कि स्मार्ट अनुकूलन, Adaptive intelligence का भी पर्याय होगा।

पावर और स्पेस में बड़ी बचत

नया RF ट्रांसीवर पिछले X85 के मुकाबले 30 प्रतिशत तक कम ऊर्जा खपत करता है और 15 प्रतिशत छोटा है। मतलब आनेवाले दिनों में Snapdragon-आधारित स्मार्टफोन ज्यादा बैटरी बैकअप और पतले डिजाइन के साथ आ सकते हैं। यह सुधार सीधे तौर पर यूज़र अनुभव पर असर डाल सकता है।

READ MOREअब गिरने से नहीं टूटेगी स्क्रीन! Gorilla Glass Ceramic 3 लॉन्च!

Wi-Fi 7 के दौर में Wi-Fi 8 की दस्तक

जहां ज्यादातर यूज़र अभी Wi-Fi 7 से परिचित ही हो रहे हैं। वहीं Qualcomm ने Fast Connect 8800 के जरिए Wi-Fi 8 की तैयारी शुरू कर दी है। यह AI-Native Wi-Fi NIC है, जो कंपनी के पिछले Wi-Fi 7 प्रोडक्ट्स की तुलना में दोगुनी पीक स्पीड देने का दावा करता है।

READ MORE- SEBI ने हटाए 1.2 लाख से ज्यादा गलत निवेश पोस्ट

लंबी रेंज, ज्यादा स्पीड, Bluetooth में अपडेट

6nm प्रोसेस नोड पर आधारित Fast Connect 8800 में नया 4×4 रेडियो डिजाइन है। कंपनी के अनुसार यह पिछले मानकों के मुकाबले तीन गुना तक लंबी गीगाबिट रेंज दे सकता है। इस चिप में Bluetooth 7.0 और Bluetooth HDT सपोर्ट शामिल है। HDT तकनीक Bluetooth LE की 2Mbps सीमा को बढ़ाकर 7.5Mbps तक ले जाती है। इसका फायदा हाई-रेज ऑडियो, वियरेबल्स और IoT डिवाइस में तेज डेटा ट्रांसफर के रूप में दिख सकता है।

2029 से 6G का रोडमैप

बता दें कि Qualcomm का लक्ष्य 2028 तक 6G के मानक तय करना है। जिससे 2029 में इंटरऑपरेबल कमर्शियल 6G सिस्टम लॉन्च किए जा सकें। Qualcomm 6G को AI-Native नेटवर्क के रूप में देखता है, जो कनेक्टिविटी, वाइड-एरिया सेंसिंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूट को एक साथ जोड़ेगा।

Qualcomm कंपनी 5G से आगे की दौड़ में बढ़त लेने के लिए अभी से तैयारी में जुटी है। चाहे वह Wi-Fi 8 की शुरुआती पहल हो या 6G की लंबी छलांग। अब देखना होगा कि इसमें कितना सफल हो पाती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Apple iOS 27 में Core ML की जगह नया फ्रेमवर्क
Previous Story

iOS 27 में AI का बड़ा धमाका, Core ML की होगी छुट्टी!

ध्यान दें! 6 महीने में बंद होगा Anthropic AI का सरकारी इस्तेमाल
Next Story

ध्यान दें! 6 महीने में बंद होगा Anthropic AI का सरकारी इस्तेमाल

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z