OpenAI Defense Deal: अमेरिका में Artificial Intelligence अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह नागरिक स्वतंत्रता और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच संतुलन का सवाल बन गया है। OpenAI और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच हुए समझौते ने इसी बहस को तेज कर दिया। हालांकि कंपनी ने अब स्पष्ट किया है कि उसकी AI प्रणाली का उपयोग अमेरिकियों की सामूहिक निगरानी के लिए नहीं किया जाएगा, लेकिन विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।
रक्षा डील पर उठे सवालों के बाद कंपनी ने नई शर्तें जोड़ने की घोषणा की। जानिए Sam Altman ने AI का इस्तेमाल को लेकर क्या कहा।
संवैधानिक सुरक्षा की खुली घोषणा
OpenAI के सीईओ Sam Altman ने आंतरिक मेमो सार्वजनिक करते हुए कहा कि समझौते में संशोधन कर यह साफ लिखा जाएगा कि AI का इस्तेमाल घरेलू निगरानी के लिए नहीं होगा। कंपनी ने संवैधानिक सीमाओं के पालन की प्रतिबद्धता जताई है। Altman ने यहां तक कहा कि अगर कोई असंवैधानिक आदेश मिला, तो वे उसका पालन करने की बजाय जेल जाना पसंद करेंगे।
READ MORE- ध्यान दें! 6 महीने में बंद होगा Anthropic AI का सरकारी इस्तेमाल
Anthropic विवाद से उभरा घटनाक्रम
यह घटनाक्रम तब सामने आया जब राष्ट्रपति Donald Trump ने सरकारी एजेंसियों को Anthropic की सेवाएं बंद करने का आदेश दिया। बताया गया कि रक्षा विभाग ने Anthropic पर अपनी AI से सुरक्षा सीमाएं हटाने का दबाव डाला था, ताकि उसका उपयोग बड़े पैमाने पर निगरानी और स्वायत्त हथियारों के विकास में हो सके। Anthropic ने इन मांगों को ठुकरा दिया।
READ MORE- AI के दौर में 9 नौकरियां खतरे में, अभी से हो जाएं तैयार, देखें List
OpenAI की रणनीति पर सवाल, असर AI बाज़ार
OpenAI ने Anthropic को सप्लाई चेन रिस्क घोषित करने के कदम का विरोध किया। जिसके बाद में, Altman ने भी स्वीकार किया कि घोषणा जल्दबाज़ी में की गई। इस पूरे घटनाक्रम का असर AI बाज़ार पर भी दिखा। Anthropic का Claude ऐप App Store की फ्री ऐप्स सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया, जबकि ChatGPT को पीछे छोड़ दिया गया।
OpenAI का संशोधित समझौता एक आश्वासन जरूर देता है, लेकिन AI और सरकारी साझेदारी पर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग अब पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है।
