X Paid Partnership: Social media पर अब पारदर्शिता सबसे बड़ी ताकत बनती जा रही है। यूज़र्स अक्सर यह समझ नहीं पाते कि कौन-सा पोस्ट असली है और कौन-सा ब्रांड प्रमोशन। इसी कन्फ्यूजन को खत्म करने के लिए X ने बड़ा कदम उठाया है। प्लेटफॉर्म ने नया Paid Partnership लेबल लॉन्च किया है। यह स्पॉन्सर्ड पोस्ट को साफ-साफ चिन्हित करेगा। यह फीचर क्रिएटर्स के लिए नियमों का पालन आसान बनाएगा और भरोसेमंद और पारदर्शी अनुभव देगा।
#ad जैसे हैशटैग के दौर छुट जाएंगे पीछे…X का Paid Partnership लेबल लॉन्च जानिए यूजर्स के लिए कितना है फायदेमंद?
हैशटैग से आगे बढ़ा प्लेटफॉर्म
अब तक क्रिएटर्स #ad या #paidpartnership जैसे हैशटैग लगाकर नियमों का पालन करते थे। लेकिन यह तरीका न तो एकसमान था और न ही हमेशा स्पष्ट। प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने बताया कि नया टॉगल सिस्टम पोस्ट के नीचे सीधे डिस्क्लोजर दिखाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। यह पुराने पोस्ट पर भी जोड़ा जा सकता है। यानी जिन क्रिएटर्स ने पहले ब्रांड डील्स की थीं, वे अब उन पोस्ट्स को भी आधिकारिक लेबल के साथ अपडेट कर सकते हैं।
READ MORE- iOS 27 में AI का बड़ा धमाका, Core ML की होगी छुट्टी!
नियामकीय दबाव का असर
बता दें कि अमेरिका की उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी Federal Trade Commission लंबे समय से इन्फ्लुएंसर्स को स्पष्ट खुलासा करने की हिदायत देती रही है। 2017 में एजेंसी ने इस बारे में चेतावनी पत्र भी भेजे थे। उसी वर्ष Instagram ने भी अपना डिस्क्लोजर टूल शुरू किया था।
विवादों के बीच नई पहल
हालांकि प्लेटफॉर्म को हाल के महीनों में कई छवि-संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जिनमें AI टूल से जुड़े विवाद भी शामिल हैं। Elon Musk के स्वामित्व वाली कंपनी अब पारदर्शिता और भरोसे को मजबूत करने की दिशा में अपना कदम सोच-समझकर उठा रही है।
READ MORE- अब गिरने से नहीं टूटेगी स्क्रीन! Gorilla Glass Ceramic 3 लॉन्च!
क्रिएटर्स को साधने की कोशिश
X पिछले कुछ समय से एड-रेवेन्यू शेयरिंग और सब्सक्रिप्शन मॉडल जैसे फीचर्स के जरिए क्रिएटर्स को आकर्षित कर रहा है। कहा यह जा रहा है नया लेबल भी उसी रणनीति का हिस्सा है। उद्देश्य ब्रांड्स और इन्फ्लुएंसर्स दोनों को एक सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण मिल सके।
Paid Partnership लेबल X के लिए सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि ब्रांड विश्वसनीयता सुधारने की कोशिश भी है। इससे यूज़र्स को सही जानकारी मिलेगी और क्रिएटर्स को नियमों के पालन में सहूलियत होगी।
