AMD

AI Impact: AMD-Meta की 60 बिलियन डॉलर डील

6 mins read
1 views
February 25, 2026

AMD Meta AI chip deal: AI इंडस्ट्री की रफ्तार में सॉफ्टवेयर से नहीं, असली मुकाबला हार्डवेयर से हो गई है। इसी कड़ी में Meta Platforms और Advanced Micro Devices के बीच 60 बिलियन डॉलर की बड़ी डील हुई है। जिसके बाद से टेक जगत में हलचल सी मची हुई है। कहा यह जा रहा है यह चिप सप्लाई डील टेक सेक्टर में नई परिभाषा गढ़ने के लिए हुई है। डील के तहत AMD 16 करोड़ शेयरों का वारंट जारी करेगा। जिसकी एक्सरसाइज प्राइस एक सेंट तय की गई है। यह प्रावधान साझेदारी को और गहरा बना सकता है।

बिगटेक के 630 अरब डॉलर के निवेश के बीच AMD-Meta समझौता AI हार्डवेयर मार्केट में बड़ा बदलाव होने के आसार…जानिए अहम है यह डील।

निवेश ही नहीं, हिस्सेदारी की भी नीति

यह समझौता चिप खरीदने-बेचने तक सीमित नहीं है। मेटा को AMD में 10% तक हिस्सेदारी लेने का विकल्प मिलेगा। यानी यह डील सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट से आगे बढ़कर रणनीतिक साझेदारी का रूप ले सकती है। डील की घोषणा के बाद से AMD के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 11 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। इससे पहले कंपनी के शेयर 196.60 डॉलर पर बंद हुए थे। जो इन साझेदारी के प्रति सकारात्मक देती है।

छह गीगावाट की सप्लाई की बात

AMD की सीईओ Lisa Su ने बताया कि कंपनी मेटा को कुल छह गीगावाट क्षमता के AI चिप्स सप्लाई करेगी। इसकी शुरुआत इस साल की दूसरी छमाही में MI450 फ्लैगशिप चिप के एक गीगावाट से होगी। खास बात यह है कि इस चिप के डिजाइन में मेटा की भी भूमिका रही है। MI450 को खास तौर पर इन्फरेंस वर्कलोड के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। यानी वही प्रक्रिया, जब चैटबॉट जैसे ChatGPT यूजर के सवालों का जवाब देते हैं।

READ MORE- असम बनेगा स्मार्ट कार टेक हब, Tata-Qualcomm साथ आए

मेटा का मल्टी-सोर्स रणनीति

मेटा ने AMD के प्रतिद्वंद्वी Nvidia के साथ भी लाखों AI चिप्स खरीदने का समझौता किया है। इससे साफ है कि मेटा एक ही सप्लायर पर निर्भर रहने के बजाय मल्टी-सोर्स रणनीति अपना रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो Alphabet, Microsoft, Amazon और मेटा इस साल कम से कम 630 अरब डॉलर डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर सकते

READ MORE-  Claude Code की एंट्री से हिला IBM, शेयरों में भारी गिरावट

कस्टम CPU भी डील का हिस्सा

इस समझौते में AMD के दो जेनरेशन के कस्टम CPU भी शामिल हैं। ये प्रोसेसर मेटा की जरूरतों के मुताबिक तैयार किए जाएंगे, ताकि ज्यादा परफॉर्मेंस के साथ कम ऊर्जा खपत सुनिश्चित की जा सके। AMD ने पिछले साल OpenAI के साथ भी बड़ी चिप सप्लाई डील की थी। अब मेटा के साथ यह नया समझौता AMD को AI चिप रेस में और मजबूत स्थिति में ला सकता है।

इस प्रकार देखें तो यह चिप निर्माता और टेक दिग्गज एक-दूसरे में निवेश कर भविष्य की टेक्नोलॉजी की नींव रख का काम कर रहे हैं। जिसके परिणाम आनेवाले दिनों के देखने को मिल सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI का नया प्रोग्राम, कंपनियों में AI को तेजी से लागू करने की तैयारी
Previous Story

OpenAI का नया प्रोग्राम, कंपनियों में AI को तेजी से लागू करने की तैयारी

Latest from Facebook

Don't Miss