Amazon AI investment: आनेवाले समय में एआई की बोलवाला को देखते हुए Amazon का AI Data Center में निवेश लगातार जारी है। अमेरिका के लुइसियाना में 12 बिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा कर दी है। जिससे वहां न तकनीकी क्षेत्र में विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नया गति मिलेगा। कंपनी की ओर से दावा यह किया जा रहा है कि ये नए डेटा सेंटर 540 स्थायी नौकरियों के अवसर देंगे। इसके अलावे 1,700 अन्य सहायक पद भी तैयार होंगे। जिनमें इलेक्ट्रिशियन, HVAC तकनीशियन और सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हैं।
डेटा सेंटर निर्माण के रेस में Amazon ने एकबार फिर भारी-भरकम निवेश का एलान किया है। तो आइए जानते हैं इस निवेश क्या-क्या फायदा होनेवाले हैं।
AI और Cloud इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी
अमेज़न का यह प्रयास Artificial Intelligence और Cloud Computing के क्षेत्र में उसकी पकड़ मजबूत करने का इरादा को बता रहा है। 2026 में कंपनी का अनुमानित 200 बिलियन डॉलर का पूंजीगत व्यय टेक्नोलॉजी विकास और डेटा सेंटर विस्तार में लगेगा। Microsoft, Google और Meta जैसी कंपनियां भी इसी दिशा में बड़े निवेश कर रही हैं। इन डेटा सेंटर्स से स्थानीय व्यापार और सेवा क्षेत्र भी बढ़ावा पाएगा। सुरक्षा, रखरखाव और निर्माण से जुड़े पेशेवरों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
READ MORE- डिजिटल ढाल तैयार! Claude से मिलेगा नेक्स्ट-लेवल सिक्योरिटी कवच
भारत में भी 35 मिलियन डॉलर का निवेश
बता दें कि Amazon दुनियां भर के कई देशों में एआई डेटा सेंटर निवेश करने जा रही है जिनमें भारत भी शामिल है। पिछले साल के अंत में Amazon ने भारत में 35 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा कर चुकी है। जिमनें AI-driven digitization, export growth और रोजगार सृजन करना भी शामिल है। इससे साफ हो गया है कि भारत में डेटा सेंटर बनने से यहां के युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर खुलेंगे।
सार्वजनिक जल ढांचे में निवेश
अमेज़न ने पर्यावरणीय पहल पर भी जोर दिया है। डेटा सेंटर में प्राकृतिक हवा से ठंडक और केवल अतिरिक्त जल का उपयोग किया जाएगा, जिससे स्थानीय जल संसाधनों पर दबाव नहीं पड़ेगा। कंपनी ने 400 मिलियन डॉलर तक का सार्वजनिक जल ढांचे में निवेश करने का भी आश्वासन दिया है।
READ MORE- Google के खिलाफ OpenClaw ने खोला मोर्चा, Gemini बैन पर मचा हंगामा!
स्थानीय साझेदारी और इन्फ्रास्ट्रक्चर
अमेज़न ने Southwestern Electric Power Company और डेटा सेंटर डेवलपर Stack Infrastructure के साथ साझेदारी कर यह सुनिश्चित किया है कि बिजली और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की लागत पूरी तरह से कंपनी द्वारा वहन की जाएगी।
Amazon भेलही लुइसियाना में डेटा सेंटर में निवेश कर रही है लेकिन इसका प्रभाव भारत में भी पड़नेवाला हैं। जिन्हें लगता है कि एआई के आने के बाद नौकरीयां चली जाएगी उनके लिए यह एक उम्मींद रौशनी की तरह है।
