ओडिशा पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, AI के साथ दिखी सांस्कृतिक पहचान

ओडिशा पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, AI के साथ दिखी सांस्कृतिक पहचान

6 mins read
176 views
February 21, 2026

Konark Wheel Pavilion: भारत में आयोजित AI Impact Summit में दुनियाभर के ग्लोबल लीडर्स, टेक विशेषज्ञ और स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं। इस बड़े आयोजन में Odisha सरकार का पैवेलियन खास आकर्षण बना हुआ है। यहां संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है।

AI Impact Summit में ओडिशा सरकार का पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां Konark Wheel के जरिए संस्कृति और तकनीक का संगम दिखाया गया है।

Konark Wheel बना आकर्षण का केंद्र

भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 के पहले फ्लोर पर लगाए गए ओडिशा पैवेलियन में प्रसिद्ध Konark Wheel की प्रतिकृति लगाई गई है। यह प्रतीक दर्शाता है कि राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर आगे बढ़ रहा है। पैवेलियन का थीम ‘From AI to Impact’ रखा गया है, जिसमें बताया गया है कि ओडिशा किस तरह AI को वास्तविक जीवन में लागू कर रहा है।

 

AI पॉलिसी और विजन पर जोर

ओडिशा उन चुनिंदा भारतीय राज्यों में शामिल है जो समर्पित AI नीति पर काम कर रहे हैं। इस समिट में राज्य ने अपने AI विजन को प्रदर्शित किया है। यहां दिखाया गया है कि गवर्नेंस, हेल्थकेयर, कृषि, शिक्षा, डिजास्टर मैनेजमेंट और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में AI मॉडल लागू किए जा रहे हैं। साथ ही, ओडिया भाषा में AI एप्लिकेशन विकसित किए जा रहे हैं, ताकि तकनीक आम लोगों तक आसानी से पहुंच सके।

 

READ MORE: भारत की टेक इंडस्ट्री पर AI का असर, NITI Aayog ने दी चेतावनी

स्टार्टअप और इनोवेशन को मंच

ओडिशा पैवेलियन में 10 से अधिक इनोवेशन स्टार्टअप्स और इकोसिस्टम संस्थाओं को जगह दी गई है। इनमें अप्लाइड AI स्टार्टअप, रिसर्च संस्थान, टेक पार्टनर और सरकारी AI पहल शामिल हैं। यह दर्शाता है कि राज्य तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है।

 

READ MORE: 6G सेमीकंडक्टर की खोज से बदलेगा भविष्य, चलेंगी ऑटोमैटिक कारें

टेक इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश योजनाएं

राज्य में AI और तकनीकी पहुंच बढ़ाने के लिए 17 टेक पार्क स्थापित किए गए हैं। 4 सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने की योजना है, जिनमें 6000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। इनमें से दो यूनिट्स SiCSem और 3D Glass ISM द्वारा स्वीकृत हैं। ओडिशा के 17 IT पार्कों में से 6 STPI केंद्र पहले से संचालित हैं और 2 जल्द शुरू होंगे। इसके अलावा 9 टेक हब विकसित किए जा रहे हैं। राउरकेला और बेरहमपुर में मेड-इन-इंडिया चिप स्टार्टअप भी स्थापित किए जा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अब Gemini AI बनाएगा आपके गाने की धुन, टेक्स्ट से तैयार होगा ट्रैक
Previous Story

अब Gemini AI बनाएगा आपके गाने की धुन, टेक्स्ट से तैयार होगा ट्रैक

Messenger.com होगा इतिहास, अब Facebook पर ही होगी चैटिंग
Next Story

Messenger.com होगा इतिहास, अब Facebook पर ही होगी चैटिंग

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss