Gemini AI music: Artificial Intelligence अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा। टेक दिग्गज Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini को एक नई रचनात्मक दिशा दी है। अब यूज़र केवल एक साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए 30 सेकंड का ओरिजिनल म्यूजिक ट्रैक तैयार कर सकते हैं। यह कदम AI को क्रिएटिव इंडस्ट्री के और करीब ले जाता है।
Google का Gemini अब म्यूजिक ट्रैक खुद करेगा तैयार। जानिए कैसे AI आपकी कल्पना को धुन में बदलेगा और क्या हैं इसके खास फीचर्स।
DeepMind की तकनीक से तैयार होगा आपका ट्रैक
इस फीचर के पीछे काम कर रहा है Google DeepMind का नया जेनरेटिव म्यूजिक मॉडल Lyria 3। यह मॉडल यूज़र के दिए गए मूड, जॉनर या थीम के आधार पर ऑडियो कंपोज़ करता है। यानी अब आपको म्यूजिक प्रोड्यूसर या स्टूडियो की जरूरत नहीं। AI आपके शब्दों को धुन में बदल देगा।
कैसे काम करेगा यह फीचर?
Gemini ऐप में यह सुविधा बीटा रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। यूज़र चाहे तो सिर्फ एक लाइन लिखकर गाना बनवा सकते हैं। किसी फोटो,वीडियो से प्रेरित ट्रैक तैयार कर सकते हैं। सिस्टम अपने आप lyrics, इंस्ट्रुमेंटल और यहां तक कि कवर आर्ट भी जेनरेट कर देता है। Google का कहना है कि यह टूल परफेक्ट गाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को खुद को अलग अंदाज में व्यक्त करने का अवसर देने के लिए डिजाइन किया गया है।
READ MORE– 19 को आम लोगों की एंट्री पर रोक! AI समिट की अवधि बढ़ी
किन्हें मिलेगा एक्सेस?
18 साल से ऊपर के सभी यूज़र्स इस फीचर को एक्सप्लोर कर सकेंगे। हालांकि Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स को ज्यादा उपयोग की सीमा दी जाएगी। यह फीचर अंग्रेज़ी, हिंदी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और पुर्तगाली जैसी कई भाषाओं में रोलआउट हो रहा है।
कॉपीराइट और सुरक्षा पर फोकस
AI से बने हर ट्रैक में SynthID वॉटरमार्क जोड़ा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट रहे कि कंटेंट AI द्वारा तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह किसी कलाकार की सीधी नकल न करे। अगर यूज़र किसी कलाकार का नाम देता है, तो Gemini केवल उस स्टाइल से प्रेरणा लेकर नया और अलग ट्रैक तैयार करेगा।
READ MORE– भारत ने AI जिम्मेदारी अभियान में बनाया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’
म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए क्या मायने?
AI तकनीक कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूज़र्स और शौकिया कलाकारों के लिए नए अवसर खोल सकता है। अब कोई भी व्यक्ति बिना तकनीकी ज्ञान के भी अपना म्यूजिक तैयार कर सकता है।
