भारत में X.com अचानक हुआ ठप, जानें क्या है कारण

3 mins read
21 views
February 17, 2026

X.com down India: कल शाम लगभग 7 बजे से 7:30 बजे तक भारत में X.com कुछ समय के लिए बंद हो गया था। कई यूजर्स ने इसके बंद होने की शिकायत की है। यूजर्स ने बताया कि उन्हें अपने X अकाउंट तक पहंचने में दिक्कत हो रही थी। होमपेज खुल नहीं रहा था और फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी।

OKX ने मॉल्टा में Payment Institution लाइसेंस हासिल किया और यूरोप में स्थिरकॉइन पेमेंट, OKX Pay और OKX Card शुरू किए। ये डिजिटल पेमेंट्स तेज, सुरक्षित और कानूनी रूप से वैध हैं।

DownDetector के अनुसार, अचानक आउटेज रिपोर्ट्स में तेजी आई, जिससे लगता है कि यह सर्वर साइड की समस्या हो सकती है। यूजर्स ने देखा कि प्लेटफॉर्म बिल्कुल लोड नहीं हो रहा था। स्क्रीन खाली दिख रही थी और टाइमलाइन गायब थी।

READ MORE: अब एक क्लिक में होगा Firefox का सारा AI बंद

फिर से काम करने लगा प्लेटफॉर्म

शाम 7:30 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म फिर से काम करने लगा, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि असली कारण क्या था। अनुमान है कि यह सर्वर, बैकएंड की समस्या, या सिर्फ नेटवर्क की अस्थायी गड़बड़ी हो सकती है।

READ MORE: फ्रांस ने Elon Musk की X कंपनी पर छापेमारी की

X.com डाउन होने के कारण

अगर भविष्य में कभी ऐसा हो, तो इसके कुछ आम कारण हैं। इसमें सर्वर की दिक्कत, बहुत सारे लोग एक साथ यूज कर रहे हों, मेंटेनेंस या अपडेट, नेटवर्क या DNS समस्या और आपके डिवाइस की दिक्कत जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अब फोन खोया तो भी डेटा सुरक्षित, Android और iPhone दोनों में आया फीचर

Next Story

बिटकॉइन की गिरावट पर Kevin O’Leary की चेतावनी

Latest from News

Don't Miss