Anthropic ने बेंगलुरु में खोला नया ऑफिस

Anthropic ने बेंगलुरु में खोला नया ऑफिस, भारत में बढ़ाई AI गतिविधियां

5 mins read
228 views
February 16, 2026

Bengaluru AI Office: AI कंपनी Anthropic ने बेंगलुरु में अपना नया ऑफिस खोला और भारत में कई नए पार्टनरशिप्स की घोषणा की। इन पार्टनरशिप्स का दायरा एविएशन, फाइनेंस, शिक्षा और कृषि तक फैला है। भारत Anthropic का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है इसलिए यह कदम कंपनी की उपस्थिति मजबूत करने के लिए अहम है।

Anthropic ने बेंगलुरु में नया ऑफिस खोला और भारत में AI विस्तार बढ़ाया। एयर इंडिया, Cognizant और Swiggy जैसी कंपनियों के साथ नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू।

स्थानीय प्रतिभा और भर्ती

नए बेंगलुरु ऑफिस का मुख्य उद्देश्य भारत में स्थानीय प्रतिभा को हायर करना है। इसमें एंटरप्राइज और एप्लाइड AI रोल्स शामिल हैं। जनवरी में कंपनी ने भारत के लिए Irina Ghose को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया था। बेंगलुरु ऑफिस एशिया में टोक्यो के बाद Anthropic का दूसरा लोकेशन है।

भारत में व्यवसाय की तेजी

CEO डारियो अमोदेई ने बताया कि 2025 में विस्तार योजनाओं के बाद से भारत में कंपनी का बिजनेस दोगुना हो गया है। इरीना घोष ने कहा कि भारत AI को ज्यादा लोगों और कंपनियों तक पहुंचाने का बेहतरीन अवसर है। यहां तकनीकी प्रतिभा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी के प्रयोग का अनुभव बहुत मजबूत है। यही आधार है जिससे AI का सही फायदा लोगों तक पहुंचे।

READ MORE: Anthropic ने इरीना घोष को बनाया भारत का MD

प्रमुख पार्टनर और प्रोजेक्ट्स

Anthropic के क्लाइंट्स में Air India शामिल है, जो Claude Code टूल से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तेज कर रही है। IT फर्म Cognizant अपने पुराने सिस्टम को मॉडर्नाइज करने और AI अपनाने में Claude का इस्तेमाल कर रही है।

भारतीय भाषाओं में सुधार

कंपनी अपने मॉडल की परफॉर्मेंस 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं में सुधार रही है। जैसे हिंदी, बंगाली और तमिल शामिल है। इसका उद्देश्य इंग्लिश और इंडिक भाषाओं में AI क्षमताओं का अंतर कम करना है। Anthropic ने Model Context Protocol Linux Foundation को डोनेट किया।

READ MORE: OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

भारत की Ministry of Statistics and Programme Implementation ने इसका आधिकारिक सर्वर लॉन्च किया है। Swiggy इस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल ग्रॉसरी ऑर्डर और डाइनिंग रिजर्वेशन के लिए Claude के साथ कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ad Blocker पर YouTube का एक्शन
Previous Story

Ad Blocker पर YouTube का एक्शन, यूज़र्स परेशान!

OpenAI ने OpenClaw के मास्टरमाइंड डेवलपर को हायर
Next Story

OpenAI ने OpenClaw के मास्टरमाइंड डेवलपर को हायर…क्या AI रफ्तार होगा तेज?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss