OpenAI ने OpenClaw के मास्टरमाइंड डेवलपर को हायर

OpenAI ने OpenClaw के मास्टरमाइंड डेवलपर को हायर…क्या AI रफ्तार होगा तेज?

5 mins read
375 views
February 16, 2026

OpenAI hires: Artificial Intelligence की दुनिया में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। OpenAI ने Open Claw के निर्माता Peter Steinberger को अपने साथ जोड़ लिया है। कंपनी के सीईओ Sam Altman ने घोषणा करते हुए कहा कि अब फोकस अगली पीढ़ी के पर्सनल एजेंट्स पर रहेगा। तो आइए जानते हैं ऑल्टमैन के इसके पीछे की असली वजह।

AI की दुनिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। OpenClaw के डेवलपर के OpenAI से जुड़ने के बाद पर्सनल AI एजेंट्स की रेस और तेज होने की उम्मीद है।

 क्या है OpenClaw और क्यों है खास?

OpenClaw एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म है जो यूज़र्स को अपने कस्टम एजेंट बनाने की सुविधा देता है। ये एजेंट ईमेल संभालने, कोड लिखने, ऑनलाइन शॉपिंग करने या म्यूजिक ऐप्स कंट्रोल करने जैसे काम कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह कई लोकप्रिय ऐप्स और वेबसाइट्स के साथ सीधे इंटरैक्ट कर सकता है।

READ MORE- हर हफ्ते 10 करोड़ लोग कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल, विश्व की नजर भारत पर

Meta से भी थी बातचीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta भी स्टाइनबर्गर को अपने साथ जोड़ना चाहती थी। दोनों कंपनियों के बीच बड़ी पेशकशों की चर्चा रही। लेकिन आखिरकार OpenAI बाजी मारने में सफल रही। कहा जा रहा है कि Open Claw की लोकप्रियता और समुदाय समर्थन इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

READ MORE-  PS5 February 2026 games: बड़े सरप्राइज और दमदार गेम्स की बरसात

नाम बदलने की भी रही कहानी

शुरुआत में इस प्रोजेक्ट का नाम Clawdbot था, लेकिन Anthropic ने अपने AI ब्रांड Claude से मिलते-जुलते नाम पर आपत्ति जताई। इसके बाद इसका नाम बदलकर OpenClaw रखा गया। फिर इस नाम से काफी लोकप्रियता भी हांसिल की। घोषणा के मुताबिक Open Claw को एक फाउंडेशन के तहत ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के रूप में जारी रखा जाएगा। ऑल्टमैन ने कहा कि भविष्य मल्टी-एजेंट सिस्टम का है और ओपन सोर्स कम्युनिटी का सहयोग जरूरी है।

दुनिया बदलने का लक्ष्य

स्टाइनबर्गर ने अपने बयान में कहा कि उनका मकसद सिर्फ बड़ी कंपनी बनाना नहीं, बल्कि AI एजेंट्स को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उनके मुताबिक OpenAI के साथ साझेदारी इस लक्ष्य को तेजी से पूरा करने का माध्यम बनेगी। इनके साथ मिलकर एजेंट तकनीक को आमलोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Anthropic ने बेंगलुरु में खोला नया ऑफिस
Previous Story

Anthropic ने बेंगलुरु में खोला नया ऑफिस, भारत में बढ़ाई AI गतिविधियां

OKX ने मॉल्टा लाइसेंस से यूरोप में क्रिप्टो पेमेंट्स बढ़ाए
Next Story

OKX ने मॉल्टा लाइसेंस से यूरोप में क्रिप्टो पेमेंट्स बढ़ाए

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss