Pixel Now Playing app: Smartphone की दौर में सिर्फ बड़े फीचर्स ही नहीं, अक्सर छोटे फीचर भी यूज़र्स के दिल जीत लेते हैं, और Pixel का Now Playing उन्हीं में से एक है। अब खबर है कि Google इस फीचर को सिस्टम के भीतर छिपाकर रखने के बजाय एक अलग ऐप के रूप में पेश करने की तैयारी में है। यानी आने वाले समय में यह बैकग्राउंड में नहीं फ्रंट पर काम करनेवाले ऐप की तरह दिखेगा।
Pixel स्मार्टफोन्स में गाने पहचानने वाला Now Playing फीचर अब स्टैंडअलोन ऐप बनने की तैयारी में है। क्या यह ऐप अभी सभी Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा…जानिए यहां
दिख सकता है नए अवतार में
बता दें कि अभी तक Now Playing, Android System Intelligence का हिस्सा है। यही सिस्टम Live Caption और Smart Text Selection जैसे कई AI-आधारित फीचर्स को संचालित करता है। लेकिन इस सेटअप की वजह से Now Playing का इंटरफेस वर्षों से लगभग एक जैसा ही रहा है। सीधा, साधारण और सीमित विकल्पों वाला।
READ MORE- AI Governance Guidelines 2026: 7 सूत्रों के साथ सुरक्षित और स्मार्ट डिजिटल भारत की शुरुआत
अभी भी सिस्टम के भीतर छिपा है फीचर
अब कंपनी इसे अधिक सरल और अपडेट-फ्रेंडली बनाना चाहती है। रिपोर्ट की माने तो हालिया वर्जन में ऐसे कोड स्ट्रिंग्स खोजे हैं, जिनमें यूज़र्स को Google Play Store पर भेजने और नया Now Playing ऐप डाउनलोड करें जैसा संदेश दिखाने का जिक्र है। इससे साफ है कि यह केवल UI बदलाव नहीं, बल्कि पूरी संरचना में बदलाव हो सकता है।
READ MORE- लॉन्च से Pixel 10a की पूरी डिटेल लीक! जानिए फटाफट
Play Store से डाउनलोड का संकेत
स्टैंडअलोन ऐप बनने का मतलब है। अलग सेटिंग्स पेज, बेहतर हिस्ट्री मैनेजमेंट और संभावित रूप से नए फीचर्स। जब कोई फीचर Play Store के जरिए अपडेट होता है, तो उसे सिस्टम अपडेट का इंतजार नहीं करना पड़ता। ठीक इसी रणनीति को Google पहले Pixel Weather के साथ अपना चुका है। जिससे फीचर्स तेजी से जोड़े जा सके।
अलग ऐप बनने से क्या होगा फायदा?
सबसे बड़ी बात यह है कि यह ऐप फिलहाल सभी Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि इंस्टॉलेशन डिवाइस-लेवल चेक के जरिए सीमित की जा सकती है। यानी भले ही Play Store पर लिस्टिंग दिखे। लेकिन डाउनलोड का विकल्प सिर्फ Pixel डिवाइसों तक सीमित रह सकता है।न
किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?
अगर आनेवाले दिनों में Google इसे वृहत स्तर पर उपलब्ध कराता है, तो यह म्यूजिक पहचानने वाले ऐप्स जैसे Shazam के लिए नई चुनौती बन सकता है। फिलहाल, Pixel यूज़र्स के लिए यह बदलाव बताया जा रहा है। वहीं Android यूज़र्स को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
