बिना महंगे PC के खेलें हाई-ग्राफिक्स गेम, Fire TV पर NVIDIA की एंट्री

6 mins read
14 views
February 13, 2026

NVIDIA GeForce Now App: गेमिंग की दुनिया तेजी से बदल रही है, और अब बड़ा स्क्रीन मतलब सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि रियल गेमिंग भी बनता जा रहा है। NVIDIA ने अपने GeForce Now ऐप को Fire TV प्लेटफॉर्म पर लाकर इस बदलाव को और तेज कर दिया है। क्लाउड गेमिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच NVIDIA ने अपने GeForce Now ऐप को Fire TV प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया है। इस कदम से यूज़र्स बिना किसी जटिल सेटअप के सीधे टीवी पर ऑनलाइन गेम खेल सकेंगे। तो आइए जानते हैं गेमिंग लवर्स के लिए कितना है खास?

CES 2026 में Fire TV के लिए GeForce Now ऐप की घोषणा को अब धरातल पर उतारने जा रही है NVIDIA…अब यूज़र्स बिना अतिरिक्त सेटअप के गेमिंग शुरू कर सकते हैं। जाने कैसे?

अब साइडलोडिंग की जरूरत नहीं

दरअसल, पहले Fire TV पर GeForce Now इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड ऐप साइडलोड करना पड़ता था।  जो हर यूज़र के लिए आसान नहीं था। लेकिन अब नेटिव ऐप आने से प्रक्रिया सरल हो गई है। खास तौर पर Amazon Fire TV Stick 4K Plus, 2nd gen और Amazon Fire TV Stick 4K Max 2nd gen जैसे डिवाइस आने के बाद इसकी लोकप्रियता बढती हुई दिखाई दे रही है। अभ यूज़र्स सीधे ऐप डाउनलोड कर गेमिंग शुरू कर सकते हैं।

READ MORE: Microsoft Xbox यूजर्स ध्यान दें! सब्सक्रिप्शन प्लान में हो सकता है बड़ा बदलाव

स्ट्रीमिंग क्वालिटी और सीमाएं

इसके अलावे Fire TV पर गेम स्ट्रीमिंग फिलहाल 1080p रेज़ोल्यूशन और 60fps तक सीमित है। यानी प्रीमियम क्लाउड गेमिंग सेटअप जितनी हाई क्वालिटी यहां नहीं मिलेगी। लेकिन सामान्य गेमिंग के लिए यह अनुभव काफी स्मूथ और उपयोगी माना जा रहा है।

गेमिंग के लिए जरूरी एक्सेसरी

अगर गेमिंग लवर्स इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले टीवी पर क्लाउड गेमिंग का पूरा मज़ा लेने के लिए गेम कंट्रोलर की जरूरत होगी। कीबोर्ड या रिमोट से गेम खेलना संभव नहीं होगा, इसलिए कंट्रोलर इस अनुभव के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

READ MORE:  Binance ने SAFU फंड के लिए खरीदे 1 बिलियन डॉलर के Bitcoin

CES में हुई थी घोषणा

बता दें कि Fire TV के लिए इस ऐप की घोषणा हाल ही में CES 2026 के दौरान की गई थी। Fire TV प्लेटफॉर्म पर पहले से Xbox Cloud Gaming और Amazon Luna जैसे क्लाउड गेमिंग विकल्प मौजूद हैं, जिससे यह प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे गेमिंग का नया हब बनता जा रहा है।

क्या कहते हैं टेक विशेषज्ञ

वहीं टेक जानकारों का कहना है कि इस तरह के फीचर्स आने से आने वाले समय में महंगे गेमिंग हार्डवेयर पर निर्भरता कम हो सकती है। इंटरनेट और क्लाउड के जरिए गेमिंग का विस्तार होने से ज्यादा लोग बड़े और हाई-ग्राफिक्स गेम्स तक पहुंच बना सकेंगे।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

xbox
Previous Story

Microsoft Xbox यूजर्स ध्यान दें! सब्सक्रिप्शन प्लान में हो सकता है बड़ा बदलाव

Next Story

भारत की टेक इंडस्ट्री पर AI का असर, NITI Aayog ने दी चेतावनी

Latest from News

Don't Miss