WhatsApp new update: WhatsApp अब अपने वेब वर्ज़न को सिर्फ चैटिंग टूल तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी WhatsApp Web पर ऐसा फीचर ला रही है, जिससे यूज़र सीधे ब्राउज़र के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसका मतलब है कि कंप्यूटर पर काम करते समय बार-बार फोन उठाने की जरूरत कम हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इस फीचर के खासियत के बारे में विस्तार से।
WhatsApp Web यूज़र्स के लिए अच्छी खबर। कंपनी ब्राउज़र से वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर रोलआउट करने की तैयारी में है। जानिए खासियत यहां।
कॉल करना होगा आसान
नई कॉलिंग सुविधा को इस्तेमाल करना भी काफी आसान होगा। चैट विंडो में ही Voice Call और Video Call के बटन दिखाई देंगे। जिससे यूज़र किसी भी कॉन्टैक्ट को सीधे कॉल कर सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा व्यक्तिगत चैट से कॉल करने पर केंद्रित रहेगी। बाद में और व्यापक स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
READ MORE: OpenAI की रफ्तार तेज, ChatGPT की ग्रोथ ने टेक वर्ल्ड चौंकाया
बनेगा फुल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म
अब तक WhatsApp Web का उपयोग मुख्य रूप से मैसेज पढ़ने-लिखने के लिए किया जाता था। लेकिन नई सुविधा के साथ यह एक पूर्ण कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग और डेवलपमेंट चरण में है। अगर सबकुछ सफल रहा तो यूजर्स के लिए काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। विशेष तो लॉन्च के समय बेहतर और स्थिर अनुभव के बारे में पता चल सकता है।
READ MORE: भारत में इन हॉरर गेम्स से जा रही बच्चों की जान
सुरक्षा और स्क्रीन शेयरिंग
WhatsApp Web की कॉलिंग में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कंपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को बरकरार रखेगी। जिससे कॉल सुरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही Screen Sharing जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। ऐसे में यह फीचर Linux जैसे प्लेटफॉर्म पर भी काम करेगा, जहां अभी आधिकारिक WhatsApp डेस्कटॉप ऐप मौजूद नहीं है।
अभी लॉन्च डेट तय नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर सभी यूज़र्स तक कब पहुंचेगा। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि WhatsApp Web का यह अपडेट यूज़र्स के अनुभव को काफी मजेदार बना देगा और कंप्यूटर से काम करने वालों के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित होगा।
