WhatsApp Close Friends: WhatsApp यूजर्स के लिए प्राइवेसी से जुड़ा एक नया और पर्सनल फीचर जल्द आ सकता है। Android के लेटेस्ट बीटा अपडेट में ऐसे संकेत मिले हैं कि कंपनी ‘क्लोज फ्रेंड्स’ नाम का ऑप्शन स्टेटस अपडेट के लिए तैयार कर रही है। इसका मकसद यह है कि लोग तय कर सकें कि उनका स्टेटस हर कोई देखे या सिर्फ खास लोग।
Whatsapp नया फीचर ला रहा है, जिसमें आप अपने स्टेटस सिर्फ ‘क्लोज फ्रेंड्स’ के साथ शेयर कर सकेंगे। इससे प्राइवेसी और कंट्रोल आसान हो जाएगा।
यह जानकारी WABetaInfo ने शेयर की है, जो WhatsApp के आने वाले फीचर्स को बीटा वर्जन में ट्रैक करता है। Android बीटा वर्जन 2.26.5.13 में इस फीचर के संकेत मिले हैं। यह वर्जन Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध है, लेकिन अभी यह फीचर यूज़ करने के लिए चालू नहीं हुआ है।
स्टेटस शेयरिंग होगी और ज्यादा पर्सनल
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर अपने कुछ कॉन्टैक्ट्स को ‘क्लोज फ्रेंड्स’ के तौर पर चुन सकेंगे। जब यह फीचर आ जाएगा, तब स्टेटस डालते समय तीन तरह के ऑप्शन मिल सकते हैं। यूजर्स अपनी क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग्स से या सीधे स्टेटस स्क्रीन से बना सकेंगे। इससे हर बार स्टेटस डालते समय सेटिंग बदलने की झंझट कम हो जाएगी।
READ MORE: अब बिना पैसे दिए नहीं चला सकेंगें WhatsApp!
फीचर ऐसे कर सकता है काम
अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यूजर अपनी क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट को कभी भी बदल सकेंगे। वे नए लोग जोड़ सकते हैं या किसी को हटा सकते हैं, लेकिन ये बदलाव सिर्फ आगे शेयर किए जाने वाले स्टेटस पर लागू होंगे, पुराने स्टेटस पर नहीं।
खास बात यह भी है कि क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर किए गए स्टेटस पर एक अलग रंग की रिंग दिखाई दे सकती है। यह प्रोफाइल फोटो के चारों ओर दिखेगी, जिससे समझ आएगा कि यह स्टेटस सिर्फ खास लोगों के लिए है।
WhatsApp कस्टम लिस्ट फीचर पर भी काम कर रहा है। इन लिस्ट्स को नाम दिया जा सकेगा, उनमें अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स जोड़े जा सकेंगे और शायद इमोजी भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे यूजर्स अलग-अलग ग्रुप जैसे दोस्त, परिवार या ऑफिस के लिए आसानी से स्टेटस शेयर कर पाएंगे।
READ MORE: WhatsApp का सुपर सिक्योर लॉकडाउन मोड लॉन्च
अभी टेस्टिंग से पहले की स्टेज में
यह फीचर अभी डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं हुआ है। कंपनी पहले शेयरिंग और डिस्प्ले सिस्टम को पूरी तरह तैयार कर रही है।
